क्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने अचानक बदला कप्तान! रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी, ट्रेंट बोल्ट-हार्दिक पंड्या बाहर

IPL 2026 MI vs LSG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से टॉस के लिए उतरे और उन्होंने 2 बड़े अपडेट दिए, जिसमें रोहित शर्मा की वापसी की खबर भी शामिल थी।

2 min read
May 04, 2026
IPL 2026 News Hindi, Hardik Pandya Captaincy, Manoj Tiwary on Mumbai Indians, Rohit Sharma vs Hardik Pandya, MI Performance 2026, Cricket News Hindi.
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

Rohit Sharma Back in Mumbai Indians Playing 11: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जा रहा है, जहां सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। MI के लिए अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में लौट आए हैं, हालांकि वह सिर्फ बैटिंग करने उतरेंगे। साथ में सूर्या ने ये भी बताया कि हार्दिक पंड्या की जगह वो आज के मैच में क्यों कप्तानी कर रहे हैं।

सूर्या ने हार्दिक को लेकर दिया अपडेट

टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच अच्छी लग रही है, आज रात थोड़ी उमस भी है। हमने देखा है कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो जाती है। हार्दिक की तबीयत आज ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह ले रहा हूं। बोल्ट की जगह कॉर्बिन आए हैं, और रोहित वापस आ गए हैं।" मुबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सूर्या ने कहा, "आप इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकते कि एमआई इस स्थिति के लिए नहीं जानी जाती। इसलिए अब हमें आगे बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। मैं यह तो नहीं कह सकता कि इससे हम और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएंगे, लेकिन हमारे पास अभी पांच मैच शेष हैं और हम उन सभी को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी गेंदबाजी ही करते। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी विकेट है। आप कोई भी टारगेट चेज कर सकते हैं। हमने काफी सोच-विचार किया है। हमारे लिए यह एक मुश्किल सीजन रहा है। इंग्लिस टीम में आए हैं, जबकि मुकुल बाहर गए हैं और रघुवंशी टीम में आए हैं। बॉलिंग के बारे में हम बाद में फैसला करेंगे।"

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान और प्रिंस यादव।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र और रघु शर्मा।

LSG के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज़ अहमद और अब्दुल समद।
MI के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट।

Updated on:
04 May 2026 07:22 pm
Published on:
04 May 2026 07:10 pm