क्रिकेट

क्या टीम इंडिया के लिए अब नहीं खेलेंगे विराट कोहली? स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत, Video वायरल

Virat Kohli on stump mic: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं।

2 min read
May 15, 2026
IPL 2026: केकेआर के खिलाफ रन लेते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)

Virat Kohli in IPL 2026: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार जीत दिलाई। 13 मई को खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रजत पाटीदार एंड कंपनी ने प्लेऑफ्स में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली और 105 रन बनाकर नाबाद रहे। रन चेज के दौरान विराट कोहली ने कुछ ऐसा कहा, जो स्टंप माइक में कैद हो गई और उनके टीम इंडिया के लिए खेलने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

विराट कोहली की बातचीत हुई वायरल

इस मुकाबले में जब आरसीबी 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो विराट कोहली और जैकब बैथल ने पारी की शुरुआत की। बैथल 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली को देवदत्त पडिकल का साथ मिला। इस दौरान कोहली अपने पूर्व साथी मनीष पांडे के साथ बातचीत की, जो पिच के करीब ही फील्डिंग कर रहे थे। आपको बता दें कि विराट कोहली और मनीष पांडे अंडर-19 क्रिकेट से लेकर भारत के लिए सीनियर लेवल तक साथ खेले हैं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली स्कूप शॉट खेलने के बारे में मनीष पांडे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

बातचीत के दौरान विराट कोहली कहते हैं, "मैं यह शॉट ज़रूर मारूंगा, अब मुझे भारत के लिए तो खेलना नहीं है, इसलिए अब तो हर शॉट लगेगा।" ये बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के आने के बाद अब ये भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या विराट कोहली अब भारत के लिए नहीं खेलेंगे। आपको बता दें कि कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्डकप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था और पिछले सीजन आईपीएल के बीच में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

वायरल वीडियो से समझा जा रहा है कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल की बात कर रहे हैं। क्योंकि वह अब भारत के लिए टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हालांकि भले ही टी20 इंटरनेशनल से विराट ने संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में अभी भी धमाल मचा रहे हैं और इस सीजन 12 मैचों में 53.78 की औसत से अब तक 484 रन बना चुके हैं। कोहली इस सीजन 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Also Read
View All