क्रिकेट

IPL Auction 2021 : कौन है सचिन बेबी और सचिन्स बेबी, फैंस हुए Confuse, मीम्स की आई बाढ़

कई क्रिकेट फैंस को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सचिन बेबी (Sachin Baby) में फर्क करना मुश्किल हो रहा था, जिसकी वजह से ट्विटर पर काफी मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। यहां देखें...

less than 1 minute read
Feb 19, 2021

नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गुरुवार को चेन्नई में हुई आईपीएल-2021 नीलामी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में खरीद लिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और मुंबई ने उन्हें इसी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

मुंबई की और से खेले थे मुश्ताक अली ट्रॉफी
वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले थे और वह पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे थे। अर्जुन के पिता सचिन भी अपने समय में मुंबई इंडियंस के लिए ही आईपीएल में खेल चुके हैं। अर्जुन के अलावा आकाश सिंह को राजस्थान ने 20 लाख रुपए में, कोलकाता ने पवन नेगी को 50 लाख रुपए में और वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रुपए में खरीदा।

सचिन बेबी का क्या हुआ
केरल के क्रिकेटर सचिन बेबी (Sachin Baby) को विराट कोहली की टीम आरसीबी (RCB) ने अपने खेमें में किया। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की तरह उन्हें भी उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा गया। 32 साल के इस क्रिकेटर ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा किया।

IPL फैंस हुए Confuse
क्रिकेटर सचिन बेबी (Sachin Baby) और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लेकर कई क्रिकेट फैंस कंफ्यूज हो गए और दोनों का फर्क नहीं समझ पाए। इसकी वजह ट्विटर पर लोगों को मजाक का मौका मिल गया। आइए नजर डालते हैं कुछ चुनिंदा ट्वीट्स पर जो आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे।

Published on:
19 Feb 2021 07:19 am
Also Read
View All