क्रिकेट

IPL Auction 2026: यहां देखें ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट और सभी टीमों को पूरा अपडेट स्क्वाड

IPL 2026: इस मिनी ऑक्शन में अबतक सबसे महंगे कैमरन ग्रीन बिके हैं। उन्हें KKR ने 25.20 करोड़ में

7 min read
Dec 16, 2025
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्‍शन। (Photo- BCCI)

IPL Auction 2026 live updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मिनी ऑक्शन समाप्त हो चुका है। अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर भी जमकर पैसा बरसा। दोनों खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर मैकगर्क अनसोल्ड

आईपीएल ऑक्शन में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क उतरे जिनका बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था। मैकगर्क को फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद डेविड मिलर आए जिनका बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को बेस प्राइज़ में खरीदा। पृथ्वी शॉ का बेस प्राइज़ 75 लाख रुपये था। उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा। डेवॉन कॉनवे दो करोड़ रुपये है उन्हें भी फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा। 

कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ में बिके

कैमरन ग्रीन के लिए चार फ्रेंचाईजियों मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बीच बिड-वर चला। हालांकि अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया। यह मिनी ऑक्शन के इतिहास की सबसे महंगी बोली है।

वेंकटेश अय्यर को RCB ने लिया

वेंकटेश अय्यर का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये रखा गया था। नीलामी की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनमें रुचि दिखाई, लेकिन जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच उन्हें खरीदने की जोरदार होड़ शुरू हो गई। अंत में आरसीबी ने बाजी मारी और वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। दूसरी ओर, क्विंटन डी कॉक का बेस प्राइज़ मात्र एक करोड़ रुपये था। मुंबई इंडियंस ने बिना किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा के उन्हें उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

फिन एलेन और डाकेट बिके

इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा गया है। इस खरीदारी के साथ ही वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं।

रवि बिश्नोई पर लगी बम्पर बोली

रवि बिश्नोई का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये रखा गया था। नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उनकी सेवाओं को हासिल करने की जोरदार होड़ देखने को मिली। बोली जल्द ही पांच करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। राजस्थान ने छह करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन तभी सनराइजर्स हैदराबाद ने अचानक नीलामी में प्रवेश किया और प्रतिस्पर्धा को और रोचक बना दिया। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारते हुए रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपये की रकम में अपने साथ जोड़ लिया।

कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर जमकर लगी बोली

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खूब बोली लगी। राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीद लिया। उनका आधार मूल्य मात्र 30 लाख रुपये था, जो इस खरीदारी के साथ करीब 47 गुना बढ़ गया। इसके साथ ही कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर की बराबरी कर ली, जिन्हें इससे पहले इसी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ठीक 14.20 करोड़ रुपये में ही अपनी टीम में शामिल किया था। प्रशांत वीर का आधार मूल्य भी 30 लाख रुपये था।

जेसन होल्डर और मुस्ताफिजुर रहमान पर लगी जमकर बोली

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को गुजरात टाइटन्स ने 7 करोड़ रुपये की रकम में अपनी टीम में शामिल कर लिया। उनका बेस प्राइज़ 2 करोड़ था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई सुपर किंग्स ने मात्र 1.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जो एक स्मार्ट सौदा लग रहा है। इसी रकम पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सेफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में जोड़ा। दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। दो करोड़ की बेस प्राइज़ वाले बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पर जमकर बोली लगी और अंत में उन्हें केकेआर ने 9.20 करोड़ की भरी बोली लगकार खरीद लिया।

IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी टीम बेस प्राइज़ प्राइज़ देश
1डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका
2कैमरन ग्रीनकोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़ 25.20 करोड़ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
3वानिन्दु हसरंगालखनऊ सुपर जायंट्सदो करोड़ 2 करोड़ ऑलराउंडर श्रीलंका
4वेंकटेश अय्यररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदो करोड़ 7 करोड़ ऑलराउंडर भारत
5क्विंटन डी कॉकमुंबई इंडियंस एक करोड़ 1 करोड़ विकेट कीपर दक्षिण अफ्रीका
6बेन डाकेट दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ 2 करोड़ विकेट कीपर इंग्लैंड
7फिल एलन कोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़2 करोड़ विकेट कीपर न्यूजीलैंड
8जैकब डफीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
9मथीश पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़ 18 करोड़ गेंदबाज श्रीलंका
10 एनरिक नॉर्खियालखनऊ सुपर जायंट्सदो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका
11रवि बिश्नोईराजस्थान रॉयल्स दो करोड़ 7.20 करोड़ गेंदबाज भारत
12अकील होसेनचेन्नई सुपर किंग्स दो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज वेस्ट इंडीज
13आकिब नबी डारदिल्ली कैपिटल्स 30 लाख 8.40 करोड़ ऑलराउंडर भारत
14प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख14.20 करोड़ ऑलराउंडर भारत
15शिवंग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
16कार्तिक शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 14.20 करोड़ विकेट कीपर भारत
17मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स30 लाख 2.60 करोड़ विकेट कीपर भारत
18तेजस्वी सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 3 करोड़ विकेट कीपर भारत
19अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस30 लाख 90 लाख गेंदबाज भारत
20कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
21नमन तिवारी लखनऊ सुपर जायंट्स30 लाख 1 करोड़ गेंदबाज भारत
22सुशांत मिश्रा राजस्थान रॉयल्स 30 लाख 90 लाख गेंदबाज भारत
23यश राज पुंजाराजस्थान रॉयल्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
24प्रशांत सोलंकी कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
25विग्नेश पुथुरराजस्थान रॉयल्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
26पथुम निसांकादिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 4 करोड़ बल्लेबाज श्रीलंका
27राहुल त्रिपाठी कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
28जेसन होल्डरगुजरात टाइटंसदो करोड़ 7 करोड़ ऑलराउंडर वेस्ट इंडीज
29मैथ्यू शॉर्ट चेन्नई सुपर किंग्स 1.50 करोड़ 1.50 करोड़ ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
30 टिम सेफ़र्टकोलकाता नाइट राइडर्स1.50 करोड़1.50 करोड़विकेट कीपर न्यूजीलैंड
31मुस्तफ़िज़ूर रहमानकोलकाता नाइट राइडर्स2 करोड़ 9.20 करोड़ गेंदबाज बांग्लादेश
32दानिश मालेवारमुंबई इंडियंस 30 लाख30 लाखबल्लेबाज भारत
33अक्षत रघुवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स30 लाख2.20 करोड़ बल्लेबाज भारत
34सात्विक देसवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30 लाख40 लाख ऑलराउंडर भारत
35अमन खान चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख40 लाख ऑलराउंडर भारत
36मंगेश यादव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30 लाख5.20 करोड़ ऑलराउंडरभारत
37सलिल अरोरा सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख1.5 करोड़ विकेट कीपरभारत
38रवि सिंह राजस्थान रॉयल्स 30 लाख95 लाख विकेट कीपरभारत
39सकीब हुसैन सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाख गेंदबाज भारत
40 मोहम्मद इज़हारमुंबई इंडियंस 30 लाख30 लाखगेंदबाज भारत
41ओंकार तुकाराम सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाखगेंदबाज भारत
42कूपर कोनोलीपंजाब किंग्स 2 करोड़ 3 करोड़ ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
43अमित कुमार सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
44अथर्व अंकोलेकरमुंबई इंडियंस 30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
45प्रफुल हिंजे सनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाखगेंदबाज भारत
46कीन्स फ्लूटसनराइजर्स हैदराबाद30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
47 सार्थक रंजन कोलकाता नाइट राइडर्स30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
48 दक्ष कमराकोलकाता नाइट राइडर्स30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
49सरफराज खान चेन्नई सुपर किंग्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
50 लियाम लिविंगस्टोनसनराइजर्स हैदराबाद2 करोड़ 13 करोड़ ऑलराउंडर इंग्लैंड
51रचिन रवींद्रकोलकाता नाइट राइडर्स2 करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज न्यूजीलैंड
52 आकाश दीपकोलकाता नाइट राइडर्स1 करोड़ 1 करोड़ गेंदबाज भारत
53मैट हेनरीचेन्नई सुपर किंग्स 2 करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
54राहुल चाहार चेन्नई सुपर किंग्स 1 करोड़ 5.20 करोड़ गेंदबाज भारत
55शिवम मावीसनराइजर्स हैदराबाद75 लाख 75 लाख गेंदबाज भारत
56बेन डुवारशुईसपंजाब किंग्स एक करोड़4.40 करोड़ ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका
57जॉर्डन कॉक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु75 लाख 75 लाख विकेट कीपर इंग्लैंड
58जोश इंग्लिश लखनऊ सुपर जायंट्स2 करोड़ 8.60 करोड़ बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया
59पृथ्वी शॉदिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
60जैक फोल्क्सचेन्नई सुपर किंग्स 75 लाख75 लाखऑलराउंडर न्यूजीलैंड
61टॉम बेंटनगुजरात टाइटंसदो करोड़ दो करोड़ विकेट कीपर इंग्लैंड
62एडम मिलने राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़ 2.40 करोड़गेंदबाज न्यूजीलैंड
63कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स 75 लाख75 लाखगेंदबाज भारत
64विक्की ओस्तवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
65पृथ्वी राजगुजरात टाइटंस30 लाख30 लाखगेंदबाज भारत
66लुक वुड गुजरात टाइटंस75 लाख 75 लाख गेंदबाज इंग्लैंड
67विहान मल्होत्रारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30 लाख30 लाखगेंदबाज भारत
68कनिष्क चौहानरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु30 लाख30 लाखऑलराउंडर भारत
69काइल जैमिसनदिल्ली कैपिटल्सदो करोड़दो करोड़गेंदबाज न्यूजीलैंड

IPL 2026 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड) और डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड)।

ऑक्शन - रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, रवि सिंह, कुलदीप सेन, एडम मिलने, बृजेश शर्मा, अमन राव

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड)।

ऑक्शन - अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अमन खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, सरफराज खान, राहुल चाहार, जैक फोल्क्स

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफरर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता से ट्रेड), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से ट्रेड)।

ऑक्शन - क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।

ऑक्शन - कूपर कोनोली, बेन डुवारशुईस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा (राजस्थान से ट्रेड)।

ऑक्शन - डेविड मिलर, बेन डाकेट, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, काइल जैमिसन

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

ऑक्शन - शिवंग कुमार, सकीब हुसैन, सलिल अरोरा, ओंकार तुकाराम, अमित कुमार, प्रफुल हिंजे, कीन्स फ्लूट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक।

ऑक्शन - कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीश पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफ़र्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कमरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स।

ऑक्शन - अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, पृथ्वी राज, लुक वुड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, और सुयश शर्मा।

ऑक्शन - वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा 

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से ट्रेड), मोहम्मद शमी (हैदराबाद से ट्रेड)।

ऑक्शन - वानिन्दु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी,अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिश

Also Read
View All

अगली खबर