क्रिकेट

IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी, एक्टिव कप्तानों में श्रेयस सबसे आगे

आईपीएल इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी टीमों की कप्तानी की है, लेकिन कुछ ही कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में टीम की कमान संभाली।

2 min read
Mar 15, 2026
Shreyas Iyer and Virat Kohli (Photo Credit-IANS)
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

Most IPL Match Played as a Captain: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है। इस दौरान कई टीमों के खिलाड़ी बदले हुए नजर आ सकते हैं। इस बार किसी भी टीम ने अपने कप्तान को बदलने का ऐलान नहीं किया है। सीएसके की कमान ऋतुराज के हाथों में होगी, तो केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे और पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे तो एलएसजी की ऋषभ पंत और गुजरात की शुभमन गिल।

रजत पाटीदार RCB के कप्तान होंगे तो मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पंड्या संभालेंगे। पैट कमिंस ही सनराइजर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे ये बदलाव होगा, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। चलिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

एमएस धोनी

Chennai Super Kings को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 235 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 57.87 रहा। इस दौरान माही ने 136 मुकाबले जीते, जबकि 97 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। धोनी ने अपने करियर में कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।

रोहित शर्मा

इनकी कप्तानी में Mumbai Indians ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2012 से 2023 के बीच 158 मैच खेले, जिसमें 87 मैच जीते, जबकि 67 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 4 मैच टाई रहे। रोहित ने आईपीएल करियर में कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान 2 शतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

विराट कोहली

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक अपने आईपीएल करियर के सभी 267 मैच Royal Challengers Bengaluru के लिए खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 143 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 66 मैच जीते और 70 गंवाए। इस दौरान 3 मैच टाई रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। कोहली ने आईपीएल करियर में 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

गौतम गंभीर

अपनी कप्तानी में Kolkata Knight Riders को दो आईपीएल खिताब जिता चुके गौतम गंभीर ने लीग के 129 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 71 मैच जीते और 57 गंवाए। इस दौरान 1 मैच टाई रहा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कुल 154 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 31 की औसत के साथ 4,217 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 36 अर्धशतक निकले।

श्रेयस अय्यर

इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच खेले हैं, जिसमें 34.22 की औसत के साथ 3,731 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 87 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 48 जीते और 35 मैच गंवाए। 2 मैच टाई रहे और इतने ही मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका। श्रेयस उन कप्तान की लिस्ट में सबसे आगे हैं, जो वर्तनाम में भी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Published on:
15 Mar 2026 08:50 pm
Also Read
View All
IND A vs SL A: ‘वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करने की खबरों को श्रीलंका ने नकारा, कप्तान सहन अराच्चिगे ने बताया क्यों हुई थी झड़प

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

NZ W vs IRE W: आयरलैंड को हराने में भी न्यूजीलैंड के छूटे पसीने, रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच