क्रिकेट

IPL जीतने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड को कभी नहीं मिली फाइनल की मेजबानी, जानें ऐसा क्यों

IPL 2026 Final Venue Update: राजस्थान रॉयल्स ने उद्घाटन आईपीएल सीजन का खिताब जीता था, जहां उन्होंने मुंबई की डीवाई पाटील स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।

2 min read
May 06, 2026
Rajasthan Royals (Photo- ANI)
राजस्थान रॉयल्स (Photo- IANS)

IPL 2026 Venue Update: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स और खिताबी मुकाबले के वेन्यू का ऐलान हो गया है। बुधवार को BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी।

इसके बाद 27 मई को मुल्लापुर में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ेंगी। 29 मई को मुल्लांपुर में ही क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जहां क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी होगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह तीसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले 2022, 2023 और 2025 में भी यहां फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। 31 मई को जैसे ही यहां फाइनल खेला जाएगा, यह आईपीएल फाइनल की मेजबानी करने वाला सबसे अधिक बार इस्तेमाल किया गया मैदान बन जाएगा।

इससे पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम भी तीन बार आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर चुका है। इसके अलावा डीवाई पाटिल स्टेडियम दो बार, वानखेड़े स्टेडियम एक बार, ईडन गार्डन्स दो बार, बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम दो बार और राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दो बार आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर चुके हैं। वहीं दुबई का दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी दो बार आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर चुका है।

जयपुर क्यों होस्ट नहीं कर पाया फाइनल?

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड को अक्सर खिताबी मुकाबले की मेजबानी दी जाती है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की इकलौती टीम है, जिसने खिताब तो जीता है लेकिन उसके होम ग्राउंड को कभी खिताबी मुकाबले की मेजबानी नहीं मिली है। 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। अगले साल यानी 2009 में आईपीएल के खिताबी मुकाबले की मेजबानी जयपुर के SMS स्टेडियम को मिलनी थी लेकिन लोकसभा इलेक्शन की वजह से आईपीएल को साउथ अफ्रीका शिफ्ट कर दिया गया और जयपुर की वजह जोहानेसबर्ग को खिताबी मुकाबले की मेजबानी मिल गई।

IPL फाइनल के अब तक के वेन्यू

2008: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2009: वांडरर्स स्टेडियम, जोहानेसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
2010: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2011: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2012: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2013: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2014: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2015: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2016: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2017: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
2018: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2019: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
2020: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई
2021: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई
2022: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2024: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो