क्रिकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1252 करोड़ की बोली लगा खरीदी इंग्लैंड की यह टीम, मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी IPL फ्रेंचाईजी

संजीव गोयनका के आरपीएससी समूह ने इंग्लिश फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 1252 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई।

less than 1 minute read
Feb 04, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक और आरपीएसजी ग्रुप के प्रमुख संजीव गोयनका ने सोमवार को इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में एक टीम खरीद ली है। गोयनका ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के ऑपरेशन के लिए लंकाशर के साथ पार्टनरशिप का अधिकार हासिल कर लिया। गोयनका ने ई-नीलामी के जरिए 1252 करोड़ की बोली लगाकर यह मैनचेस्टर की फ्रैंचाइजी हासिल की। इस टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट है।

क्रिकइंफो के अनुसार, संजीव गोयनका के आरपीएससी समूह ने इंग्लिश फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 1252 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। लंकाशायर ने इसको लेकर कहा, 'हम एक बेहतरीन साझेदार खोज रहे थे। RPSG ग्रुप कुछ समय से हमारी पसंदीदा बोलीदाता रहा है। हम इस नतीजे से बेहद खुश हैं। हम एक साथ मिलकर एक बेहतरीन भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा ज्वॉइंट टारगेट मैनचेस्टर और नॉर्थ वेस्ट क्षेत्र के लोगों के लिए एक खास क्रिकेट टीम तैयार करना है।'

इससे पहले RPSG ने शुक्रवार को 'लंदन स्पिरिट' के लिए असफल बोली लगाई थी। इस नीलामी को सिलिकॉन वैली के एक टेक कंसोर्टियम ने जीता था। मुंबई इंडियंस (MI) ने भी द हंड्रेड में टीम खरीदी है। मुंबई ने ओवल इनविंसिबल्स का स्टेक खरीदा है। इस टीम में अब मुंबई की लगभग आधी हिस्से हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ओवल इनविंसिबल्स के 49 प्रतिशत स्टेक खरीदा है।

ओवल इनविंसिबल्स की टीम करंट वैल्यू करीब 123 मिलियन पाउंड है। वहीं मुंबई इंडियंस को इस टीम में हिस्सेदारी के लिए 60 मिलियन पाउंड को जो भारतीय करेंसी में करीब 650 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरह ही ओवल इनविंसिबल्स भी द हंड्रेड की सबसे सफल टीम में से एक हैं। ओवल इनविंसिबल्स ने 2023 और 2024 में खिताबी जीत हासिल की थी।

Published on:
04 Feb 2025 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर