क्रिकेट

IPL 2019: शिखर धवन की हुई घर वापसी, सनराइजर्स छोड़ थामा दिल्ली डेयरडेविल्स का हाथ

दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से पहले यह दूसरी बड़ी डील है, इससे पहले क्विंटन डी कॉक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियन को मनी-ओनली ट्रेड के जरिए बेचा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 3:46 PM IST
shikhar dhawan
IPL 2019: शिखर धवन की हुई घर वापसी, सनराइजर्स छोड़ थामा दिल्ली डेयरडेविल्स का हाथ

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पदार्पण के 11 साल बाद एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलते दिखेंगे। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों- विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम के बदले धवन को अपने साथ जोड़ा है। इस समझौते पर अंतिम मुहर अभी लगनी बाकी है और इसी कारण दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपनी तरफ से इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया है।


सनराइजर्स हैदराबाद में थे धवन-
धवन बीते कुछ वर्षो से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल रहे थे। फ्रेंचाइजी ने पिछली बार उनके लिए 5.2 करोड़ रुपये खत्म किए थे। ऐसी खबरें थी कि धवन अपनी कीमत से खुश नहीं हैं और इसी कारण हैदराबाद ने उन्हें रीलीज करने का फैसला किया है।


दिल्ली ने इन तीन खिलाड़ियों को छोड़ा-
दिल्ली ने शंकर, नदीम और अभिषेक की तिगड़ी को कुल 6.95 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इन तीनों को लेने के लिए हैदराबाद को बाकी का रकम नकद दिल्ली को देनी होगी।


धवन का आईपीएल में सफर-
धवन आईपीएल में दिल्ली के लिए पहले सीजन यानि 2008 में खेले थे। इसके बाद वह कुछ वर्षो तक मुंबई के लिए खेले और फिर डेक्कन चाजर्स में आ गए। 2013 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े। धवन अभी तक हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टीम के लिए 91 पारियों में 2768 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 35.03 का रहा है। पिछेल साल आईपीएल में उन्होंने 35.50 की औसत से 497 रन बनाए थे।

Updated on:
31 Oct 2018, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All