क्रिकेट

सैमसन को पहले डिमोट किया जाना गलत था, लेकिन अब ये खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह, पठान ने बताया नाम

Irfan Pathan on Sanju Samson: भारतीय पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शुभमन गिल की वजह से संजू सैमसन से ओपनिंग स्पॉट छीनना गलत था और जोर देते हुए कहा कि सैमसन को फॉर्म में आने का मौका दिया जाना चाहिए,। अगर वह फिर भी खरा नहीं उतरते हैं तो ईशान किशन को लाया जा सकता है।
2 min read
Jan 31, 2026
Irfan Pathan on Sanju Samson
भारतीय टीम के बल्‍लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Irfan Pathan on Sanju Samson: टीम इंडिया को आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन संजू सैमसन की हालिया फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। ये स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज अहम समय पर संघर्ष कर रहा है। वह मेगा इवेट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में 10, 6, 0 और 24 रन बना सके हैं, जिससे प्लेइंग इलेवन में उसकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। सैमसन ने एशिया कप और उसके बाद की सीरीज में ओपनिंग स्पॉट शुभमन गिल की वजह से गंवा दिया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट को बाद में गलती का एहसास हुए और फिर संजू की बतौर ओपनर वापसी हुई। लेकिन, वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं।

इस बीच ईशान किशन ने वापसी पर प्रभावित किया है, जिससे मुकाबला और कड़ा हो गया है और तिलक वर्मा चोट से वापसी के करीब हैं। ऐसे में मैनेजमेंट को बाकी मैचों के लिए सैमसन और किशन के बीच मुश्किल फैसला लेना होगा।

सैमसन को फॉर्म में आने का मौका दिया जाना चाहिए- पठान

अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सैमसन का समर्थन करते हुए रेवस्पोर्ट्ज़ से कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में लगातार जगह पाने का हकदार है। पठान ने मिडिल ऑर्डर में उनके पहले के डिमोशन को गलत बताया और जोर दिया कि सैमसन को फॉर्म में आने का मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही यह भी माना कि अगर वह संघर्ष करना जारी रखते हैं तो टीम मैनेजमेंट का ईशान को लाने का फैसला समझ में आएगा।

'तिलक वर्मा भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण'

उन्होंने आगे टीम में तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के महत्व पर भी जोर दिया। दबाव में खेलने और स्मार्ट, सोचे-समझे फैसले लेने की उनकी क्षमता की तारीफ की। पठान ने जोर दिया कि वर्मा की मौजूदगी संतुलन लाती है, जब हालात मुश्किल होते हैं या गेंद ग्रिप करने लगती है तो विश्वसनीयता प्रदान करती है, जो टीम की आक्रामक शैली को पूरा करती है।

'वह परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं'

पठान ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह तरीका सच में बहुत अच्छा है, लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस टीम में तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी बहुत जरूरी हैं। क्योंकि जब प्रेशर होता है या जब बॉल ग्रिप करने लगती है तो वह काम आएंगे, क्योंकि वह परसेंटेज क्रिकेट खेलते हैं। इस टीम में हर कोई आक्रामक खेलता है, जो शानदार है, लेकिन आपको तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी की जरूरत है।

Updated on:
31 Jan 2026 07:42 am
Published on:
31 Jan 2026 07:42 am
Also Read
View All
‘सिर्फ 50 रन बनने पर इतना बड़ा जश्न’? रवींद्र जडेजा के ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ से ‘चिढ़ता’ था इंग्लैंड का यह दिग्गज

कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड