
Irfan Pathan on Gurnur Brar and Ishan Kishan: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि गुरनूर बरार और ईशान किशन को चुना जाना एकदम सही है, क्योंकि साउथ अफ्रीका में साढ़े छह फीट के गुरनूर बरार को नेचुरन बाउंस मिलेगा तो ईशान किशन की वर्सेटिलिटी वर्ल्ड कप प्लान में फिट रहेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले पठान ने कहा कि लंबे बाएं हाथ के पेसर गुरनूर बरार का सिलेक्शन साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम के लॉन्ग-टर्म विजन को दिखाता है। उन्होंने जियोहॉटस्टार पर कहा कि गुरनूर को इसलिए चुना गया है, क्योंकि भारतीय मैनेजमेंट एक ऐसा बॉलर चाहता है, जो 2027 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक पेस और बाउंस का फायदा उठा सके। उन्होंने कहा बरार 6 फीट 5 इंच लंबे हैं। इसलिए उन्हें अफ्रीका में नेचुरल एक्स्ट्रा बाउंस मिलेगा। उन कंडीशन में यह एक बड़ा फायदा होगा।
पठान ने वनडे सेटअप में ईशान किशन की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे बॉलर्स के साथ-साथ आपको ऐसे बल्लेबाज की भी जरूरत होगी, जो बाउंस का सामना अच्छे से कर सके। ईशान इस रोल में पूरी तरह से फिट नजर आते हैं। उनमें शॉर्ट बॉल को खेलने की काबिलियत रखते हैं, वह स्क्वॉयर ऑफ द विकेट रन बनाते हैं और बैकअप ओपनर या नंबर तीन पर बैकअप के साथ बैकअप विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
पठान ने आगे कहा कि साउथ अफ्रीका के दौरे पर ऑलराउंडर्स बेहद अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ध्यान देना होगा। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी को ज्यादा मौके मिलें। उन्होंने कहा कि शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें भी वनडे सेटअप में लाना चाहिए। वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने चाहिए। भारत शनिवार से शुरू होने वाली अफगानिस्तान सीरीज में अपनी टीम की गहराई और ऑप्शन को परखना चाहेगा।