क्रिकेट

IND vs ZIM: जश्न में डूबी भारतीय टीम, ‘काला चश्मा’ गाने पर जमकर किया डांस, विडियो वायरल

IND vs ZIM: आखिरी वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया और ड्रेसिंग रूम में 'काला चश्मा' गाने पर डांस करते नज़र आए।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 8:50 AM IST
indian_cr.jpg

India vs Zimbabwe team India celebration: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुक़ाबला 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर जीत के लगभग करीब पहंच गई थी, लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजो ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुक़ाबला 13 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने के बाद इस युवा भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया और ड्रेसिंग रूम में बॉलीवुड गाने पर डांस करते नज़र आए। इस मस्ती का वीडियो उप-कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी बॉलीवुड फिल्म 'बार-बार देखो' के गाने 'काला चश्मा' में डांस कर रहे हैं।

तीसरे मुक़ाबले में शुभमन गिल (130) और आवेश खान (3/66) के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से मात दी। भारत के 289 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गया। शिकंदर रजा (115) और सीन विलियम्स (45) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से आवेश खान ने तीन विकेट झटके। वहीं, अक्षर पटेल, दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया।

भारत के लिए गिल ने 97 गेंद में 15 चौकों और एक सिक्स की मदद से 130 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन ने 61 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने आठ विकेट पर 289 रन का स्कोर खड़ा किया। गिल ने तीन मैचों में 122.50 की औसत से 245 रन बनाए और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

Updated on:
23 Aug 2022, 8:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े