क्रिकेट

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I: ईशान किशन लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। BCCI की मेडिकल टीम ईशान की प्रोग्रेस पर नजर रख रही है। उनकी जगह कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, ईशान की इंजरी ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक और मौके के रास्‍ते खोल दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 10:18 AM IST
Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी। (Screen Grab- X/@BCCIdomestic)

Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान ईशान किशन इंजर्ड हो गए थे, जिसके चलते वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि ईशान अब तीसरे टी20 से भी बाहर हो गए हैं, जो कि 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। बोर्ड ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके जानकारी दी है कि ईशान अपने लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर बनाए हुए हैं। तीसरे टी20 में भी उनकी जगह कुमार कुशाग्र टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, ईशान की इंजरी ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक और मौके के रास्‍ते खोल दिए हैं। उम्‍मीद है कि दूसरे टी20 में कुछ नहीं करने वाले वैभव तीसरे टी20 में अपने अंदाज में खेलते नजर आएंगे।

दूसरे टी20 में उम्‍मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी

ज्ञात हो कि ईशान किशन के स्‍थान पर क्राइस्‍टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। वैभव को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। 15 वर्षीय टीनेजर 8 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान की गैरमौजूदगी में एक बार फिर वैभव को ही तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में उनसे एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलने की उम्‍मीद होगी।

अब तक 9 T20I मुकाबले खेले हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वह अभी तक भारत के लिए 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्‍होंने 27.78 के औसत और 178.58 के स्‍ट्राइक रेट से 250 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 81 रन है। इस दौरान उनके बल्‍ले से दो अर्धशतक भी आए हैं।

पिछले मैच में टीम इंडिया ने किया था शानदार प्रदर्शन

क्राइस्‍टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं, नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

Updated on:
26 Oct 2026, 10:18 AM IST
Published on: