
Jacob Bethell: इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल घुटने की चोट दोबारा उभरने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही 17 दिसंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके खेलने पर भी संशय पैदा हो गया है। बेथेल को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए ब्रिटेन लौटना होगा।
जैकब बेथेल जुलाई के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेल सके हैं। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मुकाबले में 91 रन की पारी के दौरान जैकब दाहिने घुटने में परेशानी शुरू हुई थी।
इसके बाद सितंबर में उनकी सर्जरी हुई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम में वापसी करेंगे। वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे थे, 13 नवंबर से पर्थ में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होनी है।
हालांकि, 23 वर्षीय बेथेल सप्ताहांत में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेल पाए। इसी सप्ताह ट्रेनिंग के दौरान उनकी चोट में फिर से परेशानी आ गई, जिससे इंग्लैंड को बड़ा झटका माना जा रहा है। जैकब बेथेल का स्कैन कराया गया है और अब वह विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड मेजबान टीम से तीन वनडे और 5 टी20I मैच खेलेगा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा बेथेल को सोमवार को ही इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने एक इंटरव्यू में बीबीसी से बातचीत में जैकब बेथेल की चोट पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'जैकब के लिए यह निराशाजनक है। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं जानता हूं कि वह कितनी मेहनत करता है और खुद को फिट करने के लिए उसने कितने प्रयास किए हैं। उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी और वह बहुत लंबे समय तक बाहर नहीं रहेगा।'