क्रिकेट

द्रविड़ के बाद अब कैलिस ने भी कोहली के बर्ताव पर साधा निशाना

दुनिया के सर्वकालिक महान ऑलराउंडर्स में शुमार किए जाने वाले जैक कैलिस ने भारतीय कप्तान कोहली के आक्रामक बर्ताव पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 2:54 PM IST
Virat Kohli,Indian cricket team,Indian cricketer,Rahul Dravid,Virat Kohli latest news,Virat Kohli Indian Captain,rahul dravid india,jacques kallis,former south africa allrounder jacques kallis,Jacques Kallis wished,

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन वे अपने आक्रामक बर्ताव के चलते कभी-कभी पूर्व खिलाड़ियों के निशाने में आ जाते हैं। ऐसा ही मानना है दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस का। कैलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को एक सलाह दी है। कैलिस ने कप्तान के रूप में कोहली के एग्रेसन को लेकर सवाल खड़े किए है।

एग्रेसन कप्तानी के लिए अच्छा नहीं
कैलिस ने कहा कोहली काफी आक्रामक हैं। भले ही आक्रामकता कोहली के निजी खेल के लिए फायदेमंद हो लेकिन जब बात कप्तानी की हो तो कोहली को थोड़ा शांत होने की जरूरत है। कैलिस का मानना है एग्रेसन मैदान पर एक कामयाब टीम के कप्तान के तौर पर अच्छा नहीं लगता। कोहली को देखना होगा कि जो उनके लिए अच्छा है क्या वही उनकी टीम के लिए भी फायदेमंद है? कैलिस ने कहा कोहली को इस मामले में थोड़ा नियंत्रण करना चाहिए।

आक्रामक होते हैं तो उनका सर्वश्रेष्ठ खेल नजर आता है
42 वर्षीय दिग्गज का कहना है कि बेशक कोहली जब आक्रामक होते हैं तो उनका सर्वश्रेष्ठ खेल नजर आता है और मुझे उनका ये स्वाभाव अच्छा लगता है एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें इसे बहुत ज्यादा बदलने की जरूरत नहीं है। लेकिन एक कप्तान के तौर पर आपको इतना आक्रामक होने की जरूरत नहीं। इससे कई बार टीम को खामियाजा भुगतना पड़ता है। ये पहली बार नहीं है जब कोहली के वर्ताव को ले कर किसी दिग्गज ने सवालिया निशान खड़े किए हो इससे पहले भारतीय दिग्गज और भारतीय 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी कोहली के एग्रेसन को ले कर युवा खिलाड़ियों को उन जैसा न बनाने की नसीहत दी थी

कैलिस का करियर
दुनिया के सर्वकालिक महान ऑलराउंडर्स में शुमार किए जाने वाले कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैचों में 55.37 के औसत से 13289 टेस्ट रन बनाए हैं जिसमे 45 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 292 टेस्ट विकेट भी लिए। वनडे में कैलिस का रेकॉर्ड शानदार रहा। यहां उन्होंने 328 मैचों में 44.36 के औसत से 11579 रन बनाए हैं जिसमे 18 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। कैलिस ने वनडे में 273 विकेट भी चटकाए हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज जारी है जिसका आखिरी मुकाबला 16 फरबरी को सेंचूरियन में खेला जाना है। भारत इस सीरीज में 4-1 से आगे चल रहा है।

Updated on:
15 Feb 2018, 2:54 PM IST
Published on: