क्रिकेट

IPL 2024: जयपुर के SMS स्टेडियम में लगा ताला, RCA का ऑफिस भी सील, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान खेल परिषद की सी कार्यवाही के वाद जयपुर में होने वाले आईपीएल मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। परिषद ने दावा किया है कि राज्य क्रिकेट संस्था ने बकाया भुगतान सहित अपनी देनदारियों को पूरा नहीं किया है।

less than 1 minute read
sms_stadium.png

Rajasthan Royals Jaipur SMS stadium sealed, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां सीजन 22 मार्च से खेला जाएगा। इससे पहले जयपुर की फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स (RR) को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से एक महीने पहले जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS)को राजस्थान खेल परिषद ने सील कर दिया गया। इसके अलावा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के ऑफिस और एकेडमी पर भी ताला लगा दिया गया है।

राजस्थान खेल परिषद की सी कार्यवाही के वाद जयपुर में होने वाले आईपीएल मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। परिषद ने दावा किया है कि राज्य क्रिकेट संस्था ने बकाया भुगतान सहित अपनी देनदारियों को पूरा नहीं किया है। राजस्थान खेल परिषद के सचिव सोहन राम चौधरी ने शुक्रवार को आरसीए को नोटिस भेजा था कि वे प्रोपर्टी राज्य परिषद को सुपुर्द कर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिये राज्य खेल परिषद ने प्रोपर्टी सील कर दी।

चौधरी ने मीडिया से कहा, 'हमने आरसीए को कई दफा नोटिस भेजे लेकिन हमें उनसे कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ समझौते पत्र (MOU) को आठ साल से 10 साल तक बढ़ाने के लिए जवाब दिया। उनकी देनदारियां हैं और उन्होंने इन्हें पूरा नहीं किया है।'

राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम है। आईपीएल का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ करवाया जाता है। ऐसे में भले ही स्टेडियम सील हो गया हो, लेकिन इस मैदान पर आईपीएल के मुक़ाबले खेले जाएंगे। सोहन राम चौधरी ने कहा कि स्टेडियम आईपीएल मैचों और यहां होने वाले अन्य मैचों की मेजबानी करेगा। हमने अब स्टेडियम वापस लिया है।

Published on:
25 Feb 2024 03:38 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो