
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त में शुरू होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ जेम्स एंडरसन एक आर फिर गले की फांस बन सकते हैं। 2014 में भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर आई थी तब एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया था। एंडरसन ने सबसे ज्यादा भारतीय कप्तान विराट कोहली को परेशान किया था ऐसे में इस दौरे में सब की निगाहें एंडरसन और विराट पर टिकी रहेंगी। इस सीरीज से पहले एंडरसन ने अपनी तयारी को लेकर खुलासा किया है।
पूरी तरह हैं फिट
इस सीरीज के लिए एंडरसन जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। अपनी तैयारी को लेकर एंडरसन ने कहा 'मेरी तैयारी इस सीरीज को लेकर काफी अच्छी चल रही है। मैने जिम में काफी ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। मैंने अखीरी के कुछ हफ़्तों में खुद को फिट करने के लिए बेहद मेहनत की है। मुझे ख़ुशी है मैं खुद को एक बार फिर से फिट कर पाया हूँ।' बता दें एंडरसन टेस्ट सीरीज से पहले यार्कशायर के खिलाफ काउंट्री चैंपियनशिप में खेलेंगे। एंडरसन कुछ महीनों से मैदान से बाहर हैं।
नंबर 1 हुए एंडरसन
गौरतलब है के इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन मंगलवार को जारी ताजा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एंडरसन ने नौ विकेट लिए थे जिसके चलते वे दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा को पछाड़ा नंबर 1 बन गए। इस रैंकिंग के टॉप 5 में दो भारतीय गेंदबाज भी हैं। तीसरे स्थान पर भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। वहीं चौथे स्थान पर वार्नोन फिलेंडर हैं और पांचवें स्थान पर भारत के रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं।