क्रिकेट

Ranji Trophy 2024-25: जम्मू कश्मीर ने रोहित, यशस्वी और रहाणे जैसे दिग्गजों से लैस मुंबई को पांच विकेट से हराया, शार्दुल ठाकुर का शतक बेकार

मुंबई की टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ियों से लैस थी। बावजूद इसके जम्मू कश्मीर ने उन्हें इस मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मात्र ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म कर दिया।

2 min read

Mumbai vs Jammu and Kashmir, Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज में एलिट ग्रुप ए के छठे राउंड का मुक़ाबला मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। इस मैच में जम्मू कश्मीर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटेफर किया है और दिग्गजों से लैस मुंबई की टीम को उन्हीं के घर पर पांच विकेट से हरा दिया है।

मुंबई की टीम कप्तान अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ियों से लैस थी। बावजूद इसके जम्मू कश्मीर ने उन्हें इस मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मात्र ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म कर दिया।

मुंबई की शरद पवार क्रिकेट एकेडमी बीकेसी में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 120 पर ढेर हो गई थी। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने बेहतरी अर्धशतक लगाते हुए 51 रन की पारी खेली थी। वहीं तनुश कोटियन ने 26 रनों का योगदान दिया था। अन्य सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। जम्मू कश्मीर के लिए उमर नजीर मीर और युधवीर सिंह ने चार चार विकेट झटके।

जवाब में जम्मू कश्मीर ने 206 रन बनाकर मुंबई पर 86 रनों की बढ़त हासिल की। सलामी बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने 53 और आबिद मुश्ताक 44 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने पांच विकेट झटके। दूसरी पारी में मुंबई एक बार फिर लड़खड़ा गई है और 101 रन पर 7 विकेट खो दिये। इसके बाद एक बार फिर शार्दुल ठाकुर और तनुश कोटियन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने आठवे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की और टीम को 290 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान शार्दुल ने 119 और कोटियन ने 62 रन बनाए। यह शार्दुल के फ़र्स्ट क्लास करियर का दूसरा शतक था। जम्मू कश्मीर के लिए आबिद मुश्ताक ने चार और युधवीर सिंह ने तीन विकेट झटके।

पहली पारी की लीड के आधार पर जम्मू कश्मीर को 206 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे टीम ने एक बार फिर शुभम खजुरिया और आबिद मुश्ताक बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से इसे हासिल कर लिया। खजुरिया ने 45 और आबिद ने 32 रन बनाए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने चार विकेट झटके। इस जीत के साथ जम्मू कश्मीर के क्वाटर फ़ाइनल में जाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं मुंबई को नॉकआउट में जाने के लिए अगला मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा।

Published on:
25 Jan 2025 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर