
Japan vs Afghanistan 1st Match: एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार से मेंस क्रिकेट इवेंट के मुकाबले शुरू हो गए हैं। ग्रुप-ए का पहला मैच अफगानिस्तान और जापान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उसमी अफगानी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर महज 129 रन ही स्कोर बोर्ड पर लगा सकी है। अफगानिस्तान की ओर से जहां मोहम्मद अकरम ने 34 और दरविश रसूली ने 29 रन की पारियां खेलीं। वहीं, जापान की तरफ से शोमा सुगाया स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने सिर्फ 14 के स्कोर पर अपना पहला विकेट हसन ईसाखिल के रूप में गंवा दिया। वह सिर्फ तीन रन बनाकर सकुरानो थॉमस का शिकार बने। इसके बाद अफगानी टीम का दूसरा विकेट 52 के स्कोर पर करीम जनत के रूप में गिरा, जो कि 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन के निजी स्कोर पर इब्राहिम ताकाहाशी का शिकार बने।
अफगानी टीम का शिकार 12.3 ओवर में 68 पर ही पहुंचा था कि मोहम्मद अकरम के रूप में उसका तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज अकरम 29 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर बेंजामिन का शिकार बने। इसके बाद 79 के स्कोर पर अफगानिस्तान को चौथा झटका नजीबुल्लाह जादरान के रूप में लगा। नजीबुल्लाह 11 गेंद का सामना करते हुए सिर्फ सात रन ही बना पाए। फिर पांचवां झटका दरविश रसूली के रूप में 123 के स्कोर पर लगा। रसूली 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 129 के स्कोर पर अफगानिस्तान को छठा झटका इस्मत आलम के रूप में लगा, जो कि तीन गेंदों पर तीन रन ही बना सके।
वहीं, जापान की ओर से काफी कसी हुई गेंदबाजी हुई। उसके लिए शोमा सुगाया स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रेओ सकुरानो-थॉमस और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।