क्रिकेट

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह के पास अभी भी क्राइस्टचर्च में इतिहास रचने का मौका, निशाने पर 3 बड़े टेस्ट रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भले ही कोई विकेट नहीं मिल सका है, लेकिन उनके पास इस मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। आइये आपको भी उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:35 PM IST
Jasprit Bumrah,
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स:BCCI)

Jasprit Bumrah test Records: कप्‍तान टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों के दम पर मेजबान न्‍यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट के पहले दिन स्‍टंप तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट चटकाए हैं। वहीं, डेब्‍यूटेंट गुरनूर बराड़, वाशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज ने एक-एक सफलता हासिल की है। जबकि भारतीय स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्‍हें कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन, बुमराह के पास अभी भी इस टेस्‍ट में तीन बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। आईये एक नजर रिकॉर्ड पर डालते हैं, जो बुमराह बना सकते हैं।

WTC में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का मौका

जसप्रीत बुमराह क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट में अब तक सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं। उनका इकॉनमी रेट 1.90 है। बुमराह वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में 43 मैचों की 81 पारी में 190 विकेट के साथ भारत के दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट लेते ही वह डब्‍ल्‍यूटीसी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में पूर्व भारतीय दिग्‍गज ऑलराउंडर आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्‍हों वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में 41 टेस्‍ट मैचों की 78 पारी 195 विकेट लिए। बुमराह 6 विकेट लेते उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

WTC में 200 विकेट के माइलस्‍टोन के बेहद करीब बुमराह

जसप्रीत बुमराह वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200 विकेट के माइलस्‍टोन के भी बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अब यहां से 10 विकेट लेते ही वह WTC में 200 विकेट लेने की बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय होंगे। बता दें के इस मील के पत्‍थर को दुनिया के सिर्फ तीन गेंदबाज ही हासिल कर सके हैं और ये तीनों ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। इस लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर मिचेल स्टार्क (249 विकेट), दूसरे स्‍थान पर पैट कमिंस (234 विकेट) तीसरे स्‍थान पर नाथन लियोन (234 विकेट) हैं।

भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट

रैंकगेंदबाजमैचविकेटऔसतइकॉनमी5 विकेट10 विकेट
1अनिल कुंबले13261929.652.69358
2रविचंद्रन अश्विन10653724.002.83378
3कपिल देव13143429.642.78232
4हरभजन सिंह10341732.462.84255
5रवींद्र जडेजा9135625.302.59153
6इशांत शर्मा10531132.403.15111
7जहीर खान9231132.943.27111
8बिशन सिंह बेदी6726628.712.14141
9बीएस चंद्रशेखर5824229.742.70162
10जसप्रीत बुमराह54*23920.092.76160
11जवागल श्रीनाथ6723630.492.85101
Updated on:
27 Nov 2026, 1:35 PM IST
Published on: