क्रिकेट

भारत को तगड़ा झटका, चोट के चलते लंबे समय के लिए टीम इंडिया से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

Team India : श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आने वाली हैं। लेकिन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बड़ी सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक बड़ा मैच विनर प्लेयर इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलता नहीं दिखाई देगा।

2 min read
भारत को तगड़ा झटका, चोट के चलते लंबे समय के लिए टीम इंडिया से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी।

Team India : भारतीय टीम वर्तमान में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने पहले ही मुकाबले में श्रीलंका को 67 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर होंगी। लेकिन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक बड़ा मैच विनर प्लेयर इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलता नहीं दिखाई देगा। चोट के कारण इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ ही आगामी बड़ी सीरीज से दूर किया जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर किया गया था। बुमराह को नेट प्रैक्टिस के दौरान पीठ में जकड़न की शिकायत हुई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखने का फैसला लिया था। लेकिन, अब यह रिपोर्ट आ रही हैं कि बुमराह चोट के कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

लंबे समय के लिए बाहर हुए बुमराह

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को चोट की वजह से कम से कम तीन और हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के भी कुछ मैच से बाहर हो सकते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वह कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड का 18 जनवरी से भारत दौरा शुरू हो रहा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।

यह भी पढ़े - काम नहीं आया श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का शतक, भारत ने 67 रनों से हराया

पिछले साल सितंबर में खेला था आखिरी मैच

जसप्रीत बुमराह जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे के बाद स्ट्रेस फ्रेक्चर के चलते एशिया कप 2022 नहीं खेल सके थे। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के चलते बुमराह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी हुई थी, लेकिन एक बार फिर से चोटिल होने पर वह अनिश्चितकाल के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मैच पिछले साल सितंबर में खेला था।

यह भी पढ़े - उमरान मलिक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, खतरे में शोएब अख्तर का कीर्तिमान

Published on:
11 Jan 2023 09:59 am
Also Read
View All