इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावर-प्ले में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित और गिल ने क्रमश: 83 और 70 रन बनाए। इससे पहले, विशाल स्कोर के लिए 143 रनों की पहले विकेट के लिए साझेदारी की। इसके बाद, कोहली ने 87 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से रजिथा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दासुन शनाका और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट हासिल किया।