क्रिकेट

भारत के WTC फाइनल की उम्‍मीदों को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर!

Jasprit Bumrah ruled out: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Aug 02, 2026
Jasprit Bumrah ruled out, Sri Lanka vs India test series,
भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Photo - ESPN)

Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Tour: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के भारत के अभियान को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह अ‍नफिट होने के चलते श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद भी बाएं घुटने में तकलीफ महसूस हुई। उन्‍हें पूरी तरह फिट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी थी।

पूरी तरह से फिट होना ही एकमात्र लक्ष्य

टीओआई की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब खिलाड़ियों की जल्दबाजी में टीम में वापसी करा दी जाती है और फिर नुकसान को देखते हुए बाहर कर दिया जाता है। खासकर आप बुमराह के साथ आप दोबारा रिस्क नहीं ले सकते। इसलिए उनका पूरी तरह से फिट होना ही एकमात्र लक्ष्य है और इस साल अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

बुमराह सशर्त हुए थे शामिल

एशियन गेम्स के अलावा वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत न्यूजीलैंड का दौरा और भारती में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी है। बुमराह को उनकी फिटनेस की शर्ता के आधार पर ही श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इंजर्ड हो गए थे और आखिरी वनडे भी नहीं खेल पाए थे।

पिछले महीने ही लगा था इंजेक्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने जसप्रीत बुमराह को घुटने में परेशानी के चलते इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंत बढ़ गई थी। उन्‍हें पिछले महीने ही इंजेक्शन दिया गया था। हालांकि, बुमराह को अब पूरी तरह फिट होने में समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि कोलंबो में दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें फिट करने को लेकर चर्चा भी हुई है, लेकिन सीओई की मेडिकल टीम उन्‍हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

WTC 2025-27 चक्र में 5वें नंबर पर भारत

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अहम हिस्सा है। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज और अंत में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम मौजूदा चक्र की पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। ऐसे में अब उसके लिए हर सीरीज अहम है।

Updated on:
02 Aug 2026 02:51 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:23 pm