क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह ने 19 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में दोहराया इतिहास, टॉम लैथम के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah in IND vs NZ 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने वेलिंगटन टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड की पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी कप्‍तान टॉम लैथम को पहले ही ओवर में आउट एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। जबकि टॉम लैथम के नाम इसके साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 9:14 AM IST
Jasprit Bumrah in IND vs NZ 1st Test
पहले ही ओवर में टॉम लैथम का विकेट लेने का जश्‍न मनाते जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Jasprit Bumrah Test Records, IND vs NZ 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा पहला टेस्‍ट अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित की है। इसके साथ ही भारत ने 352 रन की बढ़त हासिल कर ली है। न्‍यूजीलैंड को दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में कप्‍तान टॉम लैथम को पवेलियन भेजकर बड़ा झटका दिया है। इसके साथ उन्‍होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। जबकि लैथम के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

जसप्रीत बुमराह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने

टॉम लैथम को वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में पहले ओवर में आउट करने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किसी टेस्‍ट की दोनों पारियों के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। सबसे पहले ये खास उपलब्धि एस श्रीसंत ने 2006 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ किंग्‍सटन में हासिल की थी। इसके अगले ही साल 2007 में जहीर खान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ मीरपुर में ये रिकॉर्ड बनाया था। अब जसप्रीत बुमराह ने 19 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में उसी इतिहास को एक बार फिर दोहराया है।

टेस्ट की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाजविपक्षी टीममैदानसाल
एस. श्रीसंतवेस्टइंडीजकिंग्स्टन2006
जहीर खानबांग्लादेशमीरपुर2007
जसप्रीत बुमराहन्यूजीलैंडवेलिंगटन2026

टॉम लैथम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

टॉम लैथम ने वेलिंगटन टेस्‍ट की दोनों पारियों में डक बनाई है। इसके साथ ही वह टेस्‍ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्‍यादा 16 डक बनाने वाले चौथे ओपनर बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने भारतीय पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है, जिन्‍हों बतौर ओपनर 15 डक बनाई थीं। इस मामले में 19 डक के साथ क्रेग ब्रैथवेट शीर्ष पर हैं। वहीं, माइक एथरटन (17) दूसरे और मार्वन अटापट्टू (16) तीसरे स्‍थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशडक
1क्रेग ब्रैथवेटवेस्टइंडीज19
2माइक एथरटनइंग्लैंड17
3मार्वन अटापट्टूश्रीलंका16
3टॉम लैथमन्यूजीलैंड16
5वीरेंद्र सहवागभारत15
Updated on:
22 Nov 2026, 9:14 AM IST
Published on: