क्रिकेट

एशिया कप से पहले मियांदाद का हमला, कहा – भारत पाकिस्तान खेलने आए, मैं कभी वहां नहीं जाता

मियांदाद का कहना है कि अब भारत की बारी है कि वह पाकिस्तान का दौरा करे। मियांदाद ने कहा, 'पाकिस्तान 2012 और 2016 में भारत दौरे पर गया, लेकिन, अब बारी भारत की है कि पाकिस्तान में खेलने के लिए आए।'

2 min read

India vs Pakistan ICC ODI World Cup 2023: इस साल के अंत में भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा। उससे पहले पाकिस्तान एशिया कप 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। एशिया कप के लिए भारत ने पाकिस्तान जाने से माना कर दिया है। लेकिन वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान भारत मैच खेलने आए। ऐसे में इन मुकाबलों से पहले पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने एक बड़ा बयान दिया है। मियांदाद का कहना है कि अगर वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष होते तो कभी टीम को भारत जाने कि अनुमति नहीं देते।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी द्वारा तैयार किए गए वनडे वर्ल्ड कप के ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान को 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत से भिड़ना है। इसपर मियांदाद का कहना है कि अब भारत की बारी है कि वह पाकिस्तान का दौरा करे। मियांदाद ने कहा, 'पाकिस्तान 2012 और 2016 में भारत दौरे पर गया, लेकिन, अब बारी भारत की है कि पाकिस्तान में खेलने के लिए आए।'

मियांदाद आगे ने कहा, 'अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता, वर्ल्ड कप भी नहीं। हम हमेशा भारत के साथ खेलने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन वे कभी इसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।' मियांदाद ने कहा, 'पाकिस्तान का क्रिकेट बड़ा है, हम अब भी टॉप लेवल के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। अगर हम भारत नहीं जाते हैं तो इससे हमें कोई फर्क पड़ता है।'

पाक दिग्गज ने आगे कहा, 'खेलों को राजनीति से नहीं मिलाना चाहिए। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि कोई भी अपना पड़ोसी नहीं चुन सकता इसलिए यह बेहतर है कि एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहें। क्रिकेट ऐसा खेल है जो लोगों को करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमी और शिकायतों को दूर कर सकता है।'

Published on:
20 Jun 2023 11:46 am
Also Read
View All