क्रिकेट

ENG vs IND: जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दुनिया के चौथे बल्लेबाज, तोड़ा मियांदाद का रिकॉर्ड

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 10:38 PM IST
joe_root.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लीड्स के हेंडिग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में मेजबान इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत के खिलाफ रूट ने पहले और अब दूसरे मैच में भी शतक जड़ दिया है।

रूट ने तोड़ा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने 39 पारियों में 2228 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए। वहीं अब रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 41 पारियों में 2230 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। भारत के खिलाफ टेस्ट में रूट अब तक 8 शतक लगा चुके हैं।

पोंटिंग के नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। पोटिंग ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 51 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2555 रन बनाए थे। इस दौरान पोंटिंग ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 8 शतक भी लगाए।

दूसरे नंबर है इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 54 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2431 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक दर्ज है। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने भारत के खिलाफ टेस्ट मे कुल 44 पारी खेलकर 2344 रन बनाएं। लॉयड ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपने कॅरियर में 7 शतक लगाए थे। इस साल रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। टेस्ट कॅरियर में रूट अब तक 22 शतक लगा चुके हैं।

Updated on:
26 Aug 2021, 10:38 PM IST
Published on: