क्रिकेट

Joe Root ने वनडे में वो कर दिखाया, जो अब तक इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर नहीं था कर पाया

Joe Root Milestone: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने वनडे क्रिकेट में 8,000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 6:29 PM IST
Joe Root ODI Record
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट। (Photo- ANI)

Joe Root 8000 ODI Runs: पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है। गुरुवार को सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, 35 वर्षीय रूट वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

बस 64 रन की थी जरूरत

जो रूट को मैच शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में 8,000 रन पूरे करने के लिए 64 रन की जरूरत थी। उन्होंने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। पारी के 36वें ओवर में दुनिथ वेलालागे की तीसरी गेंद पर चौका लगाने और अगली गेंद पर दो रन लेने के साथ ही उन्होंने अपने 8,000 रन पूरे कर लिए। हालांकि, इसके बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 37वें ओवर की पहली गेंद पर असिथा फर्नांडो का शिकार बन गए। मिडविकेट पर दुनिथ वेलालागे ने उनका कैच लपका।

जो रूट इस मुकाबले में 66 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। इस शानदार पारी के साथ वनडे क्रिकेट में उनके कुल 8,005 रन हो गए। उन्होंने यह उपलब्धि 197 वनडे मैचों की 186 पारियों में हासिल की। उनके नाम 20 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 166 रन है, जो उन्होंने 1 जून 2025 को कार्डिफ में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जो रूट के बाद इयोन मोर्गन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 225 वनडे मैचों में कुल 6,957 रन बनाए हैं। इसके बाद जोस बटलर का नंबर आता है, जिन्होंने 204 वनडे मैचों में 5,678 रन बनाए हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर इयान बेल हैं, जिन्होंने 161 मैचों में 5,416 रन बनाए हैं। वहीं, पॉल कॉलिंगवुड पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 197 वनडे मैचों में कुल 5,092 रन बनाए हैं।

प्लेयरमैच अवधिवनडे मैचरनशतकअर्धशतक
जो रूट2013–20261978,0052049
इयोन मोर्गन2009–20222256,9571342
जोस बटलर2012–20262045,6781130
इयान बेल2004–20151615,416435
पॉल कॉलिंगवुड2001–20111975,092526
Updated on:
22 Oct 2026, 6:29 PM IST
Published on: