क्रिकेट

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

Joe Root on bazball: जो रूट बतौर कप्‍तान इंग्‍लैंड के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं। पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले रूट ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि सब कुछ बदलने की ज़रूरत नहीं है, बेन स्टोक्स-ब्रेंडन मैकुलम के जाने के बाद भी वह बैजबॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
2 min read
Aug 01, 2026
Joe Root, bazball,
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बने जो रूट (फोटो- IANS)

Joe Root on bazball cricket: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से चुना है। रूट अब पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के लिए रूट अंतरिम हेड कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक के साथ टीम बनाएंगे। जबकि नए टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग इस साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लिश टीम से जुड़ेंगे। रूट ने कहा है कि वह पिछले चार सालों से टीम के निडर रवैये को पूरी तरह से नहीं बदलेंगे, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज से टीम को और ज्‍यादा मजबूत यूनिट बनाने के लिए कुछ एरिया में सुधार करने का प्लान बना रहे हैं।

'मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं'

रूट ने कहा कि मैंने मार्कस से थोड़ी देर बात की है। अगर मैं सच में ईमानदारी से कहूं तो मेरे ऐसा कहने की एक बड़ी वजह थी। मैं इस बात से बहुत एक्साइटेड हूं कि वह गेम को कैसे देखते हैं, वह हमें एक टीम के तौर पर कहां देखते हैं और हमें जहां पहुंचना है, वहां पहुंचने के लिए हमें क्या मेहनत करनी होगी? इन सब बातों ने मुझे यह रोल निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड कर दिया।

मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। जाहिर है कि उनके पास बहुत एक्सपीरियंस है और उन्होंने एक प्लेयर और एक कोच के तौर पर गेम में कुछ कमाल के काम किए हैं। ये बातें रूट ने शनिवार को ऑफिशियल ईसीबी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कही हैं।

'प्रिंसिपल्स को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे'

टीम की टैक्टिकल दिशा के बारे में बात करते हुए रूट ने साफ किया कि वह बेन स्टोक्स-ब्रेंडन मैकुलम के समय में बनाए गए बेसिक प्रिंसिपल्स को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। एनवायरनमेंट और दूसरी चीज़ों के मामले में साफ तौर पर ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप हमेशा जोड़ना और सुधारना चाहते हैं।

लेकिन, मुझे लगता है कि पिछले चार सालों में हमने जो कुछ भी किया है, उसे पूरी तरह से खत्म कर देना गलत होगा। बेन और ब्रेंडन ने बहुत सारी अच्छी चीजें कीं और खेल को देखने का हमारा नजरिया बदल दिया।

Updated on:
01 Aug 2026 05:32 pm
Published on:
01 Aug 2026 05:32 pm