क्रिकेट

कभी टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल था ये खिलाड़ी, अब टीम में भी नहीं मिल रही है जगह

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो टखने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, वहीं दूसरे टेस्ट में उनके स्थान पर बेन फोक्स को शामिल किया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 3:06 PM IST
jonny bairstow
कभी टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल था ये खिलाड़ी, अब टीम में भी नहीं मिल रही है जगह

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो का कहना है कि वह टेस्ट टीम के विशेषज्ञ बल्लेबाज बनकर नहीं रहना चाहते और राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान वापस चाहते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो टखने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, वहीं दूसरे टेस्ट में उनके स्थान पर बेन फोक्स को शामिल किया गया था। बेयरस्टो 2018 में इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से खेलेगी। हालांकि, मेहमान टीम ने इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है।


चोट के कारण टीम से बाहर हुए बेयरस्टो-
इंग्लैंड के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैं अपने दोनों प्राथमिक कौशलों पर काम कर रहा हूं। आप नहीं जानते कि क्या होने वाला है और कैसे चोट लगी।" बेयरस्टो ने कहा, "पिछले ढाई सालों से मैं टीम में हूं और तीन टेस्ट मैचों से पहले मैं विश्व के शीर्ष-10 बल्लेबाजों में शुमार था। फिर अचानक से आपका खेलना बंद हो जाता है। इससे निराशा ही होती है, लेकिन आप अपनी निराशा को कैसे संभालते हो यह अधिक मायने रखता है।"


टॉप फॉर्म में थे बेयरस्टो-
बेयरस्टो 2018 में ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 22 मैचों में 1025 रन बनाए हैं और वह केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा से पीछे हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम 10 मैचों में 484 रन हैं। वह शानदार फॉर्म में थे लेकिन एक चोट ने उनका बहुत नुक्सान किया है।

Published on:
Also Read
View All