क्रिकेट

SA vs BAN 1st Test: कगिसो रबाडा का कमाल, 5 विकेट लेकर मखाया एंटिनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

कगिसो रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट करियर में 18वीं बार यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने मखाया एंटिनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 7:37 PM IST
Kagiso rabada Record
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा। (Photo- X/@ICC)

Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही रबाडा टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा 18वीं बार करने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ मखाया एंटिनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एंटिनी ने भी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा 18 बार किया था।

डेल स्टेन हैं शीर्ष पर

साउथ अफ्रीका की ओर से टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 26 बार यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, दिग्गज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने 20 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में सर्वाधिक 5 या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

खिलाड़ीमैचइनिंगसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी5 विकेट हॉल
डेल स्टेन931717/5126
एलन डोनाल्ड721298/7120
कगिसो रबाडा76*1397/11218
मखाया एंटिनी1011907/3718
शॉन पोलॉक1082027/8716

कगिसो रबाडा ने दिए 5 झटके, बांग्लादेश ने दिखाया जुझारूपन

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सत्र तक बांग्लादेश ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए थे। उसके सभी पांचों विकेट साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने झटके। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का खाता खुलने से पहले ही महफिजुल इस्लाम और मोमिनुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी पवेलियन लौट गए। इस तरह बांग्लादेश ने महज 22 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए और टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में तौहीद हृदोय और तंजीद हसन तमीम ने चौथे विकेट के लिए 152 गेंदों में 99 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को शुरुआती झटकों से उबारा। तंजीद हसन तमीम 67 रन बनाकर आउट हुए।

उनके आउट होने के बाद मुश्फिकुर रहीम बल्लेबाजी करने आए, लेकिन रबाडा ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तौहीद हृदोय ने लिटन दास के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। खबर लिखे जाने तक लिटन दास 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जबकि तौहीद हृदोय 83 रन बनाकर खेल रहे थे।

Updated on:
15 Nov 2026, 7:37 PM IST
Published on: