PAK vs IRE: पाकिस्तान की आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम के खिलाड़ियों पर टीम की सामूहिक भलाई के बजाय व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है।
PAK vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में आयरलैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम के खिलाड़ियों पर टीम की सामूहिक भलाई के बजाय व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। जबकि आयरलैंड के लिए अनुभवी एंडी बालबर्नी ने 55 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली, जिससे आयरिश टीम ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 182/6 पर रोकने के बाद एक गेंद शेष रहते 183/5 रन बनाकर लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल किया।
पाकिस्तान की टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड की दूसरी पंक्ति की टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलना पड़ा। उनकी खराब फॉर्म अभी जारी है, क्योंकि टीम आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक तरीके से हार गई। जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप चरण में भी सामना करना हैं, क्योंकि ग्रुप-ए में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा के साथ आयरलैंड और पाकिस्तान भी हैं।
अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल, कैच एंड बैट विद अकमल पर कहा कि जब हम अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे तो हम बेहतर हो जाएंगे। खिलाड़ियों को टीम के बारे में सोचना चाहिए और अगर हालात ऐसे ही रहे तो हम हारते रहेंगे। मैं देख रहा हूं कि खिलाड़ी व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो टीम के लिए अच्छा नहीं है। टीम प्रबंधन जल्द ही इसकी पहचान कर लेगा।
अकमल की टिप्पणी खासतौर पर बाबर आज़म के प्रदर्शन को लेकर है, जिन्होंने 43 गेंद पर महज 57 रन बनाए। कप्तान की पारी की बाद में आलोचना हुई। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने में आयरिश टीम को 19.5 ओवर लग गए, यही कारण है कि सवाल उठे कि क्या लक्ष्य निर्धारित करते समय पाकिस्तान की टीम 10-15 रन और जोड़ सकती थी।