क्रिकेट

हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चासंलर बने कपिल, खेल मंत्री अनिल विज ने की घोषणा

राज्य सरकार की ओर से संचालित यह तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है और हरियाणा सरकार की पहली। राज्य सरकार ने कपिल देव को इसका चांसलर बनाया है।
less than 1 minute read
kapil dev

चंडीगढ़ : भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार क्रिकेट का विश्व कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चासंलर नियुक्त किया गया है। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट के जरिये इसकी घोषणा की।

देश की तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

बता दें कि हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, देश की तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है, जिसे किसी राज्य सरकार ने शुरू किया है। इससे पहले ऐसी दो और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी देश में चल रही है। राज्य सरकार की ओर से संचालित गुजरात (स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) और चेन्नई (तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय पहले से संचालित हैं। अब हरियाणा सरकार ने इस क्षेत्र में पहल की है। यह हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने पिछले महीने ही प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी।

Updated on:
15 Sept 2019 07:26 am
Published on:
14 Sept 2019 09:22 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल