Kapil Dev on Pakistan boycott: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान कपिल देव पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले से निराशा जताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
Kapil Dev on Pakistan boycott: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले से हर हैरान है। पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। यह फैसला बांग्लादेश के बाहर होने के बाद लिया गया, जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत से अपने मैच शिफ्ट करने के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था। अब इस मामले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ये भी बताया कि इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?
कपिल देव ने एनडीटीवी से बातचीत में में कहा कि अगर मैच का बहिष्कार करने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लिया है तो इससे पाकिस्तान की इज्जत को नुकसान होगा और देश के मौजूदा क्रिकेटरों को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अगर यह फैसला खिलाड़ियों ने लिया है तो वे सामने आकर कह सकते हैं। हालांकि, अगर बोर्ड कहता है कि आप नहीं खेलेंगे तो देश की इज्जत कम होती है।
उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। आप पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं। पाकिस्तान ने हमें सालों से शानदार टैलेंट दिए हैं। लेकिन, अगर आप इन लड़कों को वर्ल्ड कप में खेलने नहीं देंगे तो आप पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं और खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आप अपने ही खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।
बता दें कि आईसीसी ने पाकिस्तान के फैसले पर चिंता जताते हुए उनसे अपने रुख पर फिर से विचार करने को कहा है, क्योंकि इसका देश में क्रिकेट पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। कपिल ने कहा कि अगर मैच नहीं होता है तो दर्शक दुखी होंगे, लेकिन अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर कायम रहता है तो उसे अपने फैंस और समर्थकों को खोना पड़ेगा।
इससे दर्शकों भावनाओं और पर असर पड़ेगा और लंबे समय तक कोई उन्हें याद नहीं करेगा। लोग इसके बारे में ज्यादा समय तक नहीं सोचेंगे और वे आगे बढ़ जाएंगे।