5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB के खिलाफ बिना बदलाव के साथ उतरी CSK, ऋतुराज ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा अपडेट

RCB vs CSK IPl 2026 Match 11: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार मिली है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया था।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 CSK vs RCB

आरसीबी बनाम सीएसके (फोटो- IANS)

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद ऋतुराज ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह हाई-स्कोरिंग मैदान है और पिच काफी अच्छी लग रही है। यहां रन बनने की उम्मीद है, इसलिए हम विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। एमएस धोनी धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं। अगर वह खेलने के लिए तैयार होंगे तो जल्द वापसी करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह पिच सख्त लग रही है, इसलिए बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। पिछले मैच में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और उसी को जारी रखना चाहेंगे। हम भी बिना किसी बदलाव के उतरे हैं।”

IPL 2026 में CSK को जीत का इंतजार

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया था। उस मैच में आयुष म्हात्रे ने 73 रन, शिवम दुबे ने 45 रन* और सरफराज खान ने 32 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी में मैट हेनरी, नूर अहमद और राहुल चाहर प्रभाव नहीं छोड़ सके।

वहीं, आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी। पहले मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में विराट कोहली ने 69 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए थे। गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 विकेट और रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट लिए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी।