क्रिकेट

कपिल देव का अर्जुन तेंदुलकर को बड़ा संदेश, कहा अगर तुम अपने पिता के 50% भी बन जाओ तो…

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में क्या कुछ कहा जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

2 min read
Jun 04, 2022
Kapil Dev and Arjun Tendulkar

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun tendulkar) पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) ने मेगा ऑक्शन 2022 में 30 लाख रुपए में खरीदा था। इससे पहले भी अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे, लेकिन उन्हें लगातार दो सीजनों में किसी भी मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्हें आईपीएल 2022 में अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला। साथ ही अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं

उसे अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए - कपिल देव

कपिल देव ने अनकट यूट्यूब चैनल पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अर्जुन को उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए, साथ ही उन्होंने अर्जुन को संदेश दिया है कि वह अपने क्रिकेट को एंजॉय करें। कपिल देव ने कहा कि तेंदुलकर सरनेम होने के अपने फायदे और नुकसान भी होते हैं। लेकिन अर्जुन को समझना चाहिए कि वह अभी जवान है, हम सभी अर्जुन के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। हमें अर्जुन को उसके पिता से कंपेयर नहीं करना चाहिए।

उन्होंने किस्सा सुनाते हुए कहा कि डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) के बेटे ने अपना सरनेम हटा लिया था क्योंकि वह सरनेम के साथ काफी प्रेशर में रहता था। डॉन ब्रैडमैन के बेटे से भी लोग यही उम्मीद लगा रहे थे कि वह अपने पिता की तरह खेलेगा, लोगों को ऐसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वह अपने पिता का 50 परसेंट भी बन जाए तो बहुत है।


अभी तक ऐसा रहा है अर्जुन का प्रदर्शन -

हालांकि इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने अपने यूट्यूब चैनल सचिन साइट पर कहा है कि अर्जुन को क्रिकेट में कठिनाई आएगी, लेकिन वह मेहनत करना जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी। अर्जुन के T20 करियर की बात करें तो 2 T20 मैच में 33.50 की औसत से अर्जुन ने 2 विकेट निकाले हैं। अर्जुन ने इसी साल मुंबई की तरफ से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ टी-20 डेब्यू (Arjun tendulkar) किया था और उन्होंने इसी साल अपना दूसरा T20 मुकाबला पांडिचेरी के खिलाफ खेला।

Published on:
04 Jun 2022 04:40 pm
Also Read
View All