क्रिकेट

करुण नायर की उसी टीम में हुई वापसी, जिसने 3 साल पहले दिखाया था बाहर का रास्‍ता 

Karun Nair return to Karnataka: करुण नायर आगामी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए करीब तीन साल बाद कर्नाटक की टीम में वापसी हुई है। वहीं, कर्नाटक टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक अब अगले सीजन में गोवा के लिए खेलते नजर आएंगे।
2 min read
Jul 20, 2025
Karun Nair return to Karnataka
करुण नायर ने ओवल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया (फोटो सोर्स: IANS)

Karun Nair return to Karnataka: करुण नायर आगामी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक लौटेंगे और टीम ने उन्हें फिर से अनुबंधित किया है। करीब तीन साल पहले अपनी घरेलू टीम से बाहर किए जाने के बाद नायर दो सीज़न (2023 और 2024) तक विदर्भ के साथ रहे। अब उनकी घर वापसी हुई है। विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 863 रन बनाए और फिर विजय हज़ारे में 779 रन बनाए। वहीं, कर्नाटक टीम के तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक अब अगले सीजन में गोवा के लिए खेलते नजर आएंगे।

करुण की वापसी, कौशिक बाहर

क्रिकबज के मुताबिक, करुण नायर ने व्यक्तिगत कारणों से कर्नाटक लौटने का फैसला किया है और टीम ने उन्हें फिर से अनुबंधित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज गेंदबाज कौशिक ने गोवा के लिए खेलने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। यह तेज गेंदबाज अब अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपनी नई टीम में खेलेंगे।

GCA ने की कौशिक से अनुबंध की पुष्टि

GCA सचिव शंभा देसाई ने बताया कि हमने कौशिक के साथ अनुबंध कर लिया है। अभी तक यही एकमात्र पक्का स्थानांतरण है। हम कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी नाम पर अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बता दें कि गोवा ने मई की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल की सेवाएं लेने की कोशिश की थी। उन्‍हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से एनओसी भी मिल गई थी। हालांकि, कुछ हफ़्ते बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए निजी कारणों से मुंबई के लिए खेलना जारी रखने की इच्छा जताई।

नायर ने सभी फॉर्मेट में किया शानदार प्रदर्शन

करुण नायर ने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 863 रन बनाए और फिर विजय हज़ारे में 779 रन बनाए। नायर वर्तमान में इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ हैं, क्योंकि उन्होंने 7 साल से ज्‍यादा के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है।

वासुकी ने प्रथम श्रेणी में लिए हैं 93 विकेट

32 वर्षीय वासुकी कौशिक ने प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 में क्रमशः 93, 82 और 48 विकेट लिए हैं। पिछले घरेलू सीजन तक वह कर्नाटक के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक थे।

Published on:
20 Jul 2025 09:33 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा