क्रिकेट

विराट कोहली को केरल हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, ऑनलाइन रमी के प्रमोशन का है मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जारी किया गया नोटिस। ऑनलाइन रमी के प्रमोशन रोकने संबंधी याचिका पर केरल हाईकोर्ट का कदम। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अजू वर्गीज को भी नोटिस।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2021, 7:01 PM IST
virat kohli under conflict
virat kohli under conflict

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को केरल हाई कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने यह नोटिस ऑनलाइन रमी के प्रति "दर्शकों को आकर्षित करने" के लिए "ब्रांड एंबेसडर" के रूप में कोहली की भूमिका को लेकर दिया है। अदालत ने इसके अलावा केरल सरकार और दो दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों को भी नोटिस जारी किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस एस मणिकुमार की अध्यक्षता वाली डिविजन बेंच में जस्टिस अनिल के नरेंद्रन भी शामिल रहे। बेंच ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत कुछ अन्य को नोटिस भेजा है।

बेंच एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें ऑनलाइन रमी गेम को रोकने के लिए अपील की गई थी। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले पर केरल सरकार से जवाब भी मांगा है।

त्रिशूर के मूल निवासी पाउली वाडक्कान नाम एक शख्स ने यह याचिका दायर की थी। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि, "ऑनलाइन रमी गेम अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। इसे कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अन्य राज्यों ने भी यही किया है। केरल में 1960 का कानून है। लेकिन कोई अन्य कदम नहीं उठाया गया है। इसमें ऑनलाइन रमी का विषय शामिल नहीं है। सितारे, जो ब्रांड एंबेसडर हैं, ने दर्शकों को आकर्षित किया और प्रतियोगिता में भाग लिया। ऑनलाइन रमी जुआ की सीमा के भीतर है।"

बता दें कि केरल हाईकोर्ट द्वारा जिन अन्य लोगों को इस मामले में नोटिस भेजा गया है, उनमें दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अजु वर्गीज शामिल हैं, जो ऑनलाइन रमी की दो अन्य "ब्रांड एंबेसडर" हैं।

Updated on:
27 Jan 2021, 7:01 PM IST
Published on: