क्रिकेट

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है लखनऊ में बना स्टेडियम, जानें इसकी खासियतें

लखनऊ में बना भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारत का तीसरा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा स्टेडियम है। जानें इसकी खासियतें...
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 5:18 PM IST
lucknow
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है लखनऊ में बना स्टेडियम, जानें इसकी खासियतें

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में नवर्निमित स्टेडियम का उद्घाटन किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बना अटल बिहारी वाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर इकाना स्टेडियम के नए नामकरण के साथ ही स्टेडियम का भी उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे कई बड़े नाम-
इस उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने कहा कि यह स्टेडियम उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में नया आयाम देगा। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य के खिलाड़ी देश तथा प्रदेश को काफी गौरवांवित करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ0 दिनेश शर्मा, खेल मंत्री चेतन चौहान तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

24 साल बाद नवाबों के शहर में क्रिकेट की वापसी-
गौरतलब हो कि मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इंटरनेशनल मैच के साथ ही लखनऊ में 24 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले साल 1994 में भारत और श्रीलंका के बीच यहां टेस्ट मैच खेला गया था। लखनऊ का यह स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है।

कहा जाता था अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट-
यह स्टेडियम करीब 30 एकड़ में बना है। यहां 50 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यह भारत का तीस सबसे बड़ा स्टेडियम है। जबकि विश्व स्तर पर यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम के निमार्ण की रूपरेखा समाजवादी सरकार ने रखी थी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता था।

530 करोड़ की लागत ने बना है-
इस स्टेडियम के निमार्ण में तकरीबन 530 करोड़ की लागत आई है। दर्शकों के वाहन के लिए इस स्टेडियम में पांच हजार दोपहिया और एक हजार चार पहिया वाहनों को खड़ा करने वाला पार्किंग बना है। इस स्टेडियम में 40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट है। दिनरात मुकाबलों में रोशनी की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए मैदान में 6 फ्लड लाइटें लगाई लगी है। साथ ही एलईडी स्क्रीन भी इस स्टेडियम की शोभा बढ़ा रहे हैं।

Published on: