
INDvsWI : लखनऊ में आज विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा, बन जाएंगे 'नंबर वन'
लखनऊ. राजधानी के अटल बिहारी स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। 0-1 से आगे चल रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज कब्जाना चाहेगी, वहीं मेहमान कैरेबियाई टीम मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। फिलहाल मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। इस मैच में मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। गौरतलब है कि लखनऊ में 24 साल बाद कोई इंटरनेशल क्रिकेट मैच आयोजित हो रहा है। मैच शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा।
रोहित शर्मा के पास आज भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 11 बनाते ही रोहित शर्मा टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। 62 मैचों में 2102 रन बनाकर विराट कोहली अभी तक शीर्ष पर हैं। रोहित शर्मा ने 85 टी20 मैचों में 2092 रन बनाते हैं। 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर सकती है। इसके अलावा शायद ही टीम में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। संभावित एकादश में रोहित शर्मा कप्तान रहेंगे। इनके अलावा शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं।
Updated on:
6 Nov 2018, 5:02 PM IST
Published on:
6 Nov 2018, 4:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.