क्रिकेट

क्या KKR को पहली जीत दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी देंगे Ajinkya Rahane? टीम के पूर्व दिग्गज ने लीडरशिप पर उठाए सवाल

Ajinkya Rahane: केकेआर के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अजिंक्य रहाणे को लीडरशिप पर सवाल उठाते हुए सुनील नरेन को ओपनर के तौर पर इस्तेमाल करने की मांग की है, ताकि अपनी पहली जीत को तरस रही, टीम की हालत सुधर सके।

2 min read
Apr 14, 2026
केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IPL)

Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक चार मुकाबले खेले हैं, लेकिन अभी भी वह अपनी पहली जीत की तलाश में है। उनके खाते में सिर्फ एक पॉइंट है, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़े मैच से मिला था। तीन बार की चैंपियन टीम पूरी तरह से लय से भटकी हुई नजर आ रही है। न तो उनकी बल्‍लेबाजी यूनिट उम्मीदों पर खरी उतर पा रही है और न ही गेंदबाजी विभाग। बल्ले से उनकी मुश्किलों ने सबका ध्यान खींचा है, खास तौर पर जिस तरह से उन्‍होंने सुनील नरेन का इस्तेमाल किया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है।

ये भी पढ़ें

SRH के इस गेंदबाज के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे तो मां बेच दिए गहने, अब डेब्यू मैच में ही RR पर बरपाया कहर

कैमरन ग्रीन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

सुनील नरेन का टॉप ऑर्डर में विस्‍फोटक शुरुआत के लिए जाना जाता है, वह ओपनिंग में उतरकर विपक्षी टीम की लय बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं, लेकिन इस बार उनका बैटिंग ऑर्डर में नीचे कर दिया गया है। इस कारण वह बल्‍लेबाजी में बेअसर नजर आए हैं। वहीं, उनके महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ड्रेसिंग रूम में बेहतर लीडरशिप की जरूरत पर जोर

केकेआर आज मंगलवार 14 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ अपने पांचवें मुकाबले में उतरेगी। इससे पहले केकेआर के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इस मुश्किल दौर में ड्रेसिंग रूम में बेहतर लीडरशिप की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने नरेन को फिर से पारी की शुरुआत करने के लिए सपोर्ट किया और टाइटल जीतने वाले अभियानों में टॉप ऑर्डर में उनके असर का जिक्र किया है।

'सुनील नरेन को ही ओपनिंग करनी चाहिए'

तिवारी ने क्रिकबज पर कहा कि एक लीडर के तौर पर लीडरशिप के गुण दिखाना जरूरी है। भले ही आप हार रहे हों, आपको ड्रेसिंग रूम और होटलों का माहौल ठीक रखना होगा। यह पक्का करना होगा कि टीम के हारने के बारे में ज्‍यादा चर्चा न हो। मुझे अब भी लगता है कि केकेआर के लिए सुनील नरेन को ही ओपनिंग करनी चाहिए, क्योंकि जब केकेआर चैंपियन बनी थी, तब उन्होंने 488 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर में उनके होने का फायदा यह है कि जब वे चलते हैं, तो 180-200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं और अगर वे आउट भी हो जाते हैं, तो ज्‍यादा गेंदें भी बर्बाद नहीं करते हैं।

'अन्‍य टीमें पावरप्ले में 90-100 रन बना रही हैं'

उन्होंने केकेआर से यह भी आग्रह किया कि वे टॉप पर आक्रामक रवैया अपनाएं, फिन एलन और सुनील नरेन की ओपनिंग जोड़ी का सपोर्ट करें और साथ ही टिम सीफर्ट के लिए भी जगह बनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अंगकृष रघुवंशी ने अब तक स्थिर प्रदर्शन किया है, लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद उनकी गति धीमी पड़ जाती है।

उन्‍होंने कहा कि मैं टिम सीफर्ट को भी खेलते देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि उसके बाद बैटिंग क्रम तय हो जाएगा। हम देख रहे हैं कि टीमें पावरप्ले में 90-100 रन बना रही हैं। मैं केकेआर से भी यही उम्मीद करता हूं। रघुवंशी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन आखिर में उनका स्ट्राइक रेट 130-140 के आसपास अटक जाता है। जब डगआउट में इतने सारे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो 180-200 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं, तो आपको उन्हें पारी में खेलने के लिए ज्‍यादा गेंदें देनी चाहिए।

Published on:
14 Apr 2026 03:02 pm
Also Read
View All
इरफान पठान की ‘वैभव सूर्यवंशी थ्योरी’ हुई सच! प्रफुल्ल हिंगे ने वो कर दिखाया जो बुमराह और हेजलवुड नहीं कर पाए

SRH के इस गेंदबाज के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे तो मां बेच दिए गहने, अब डेब्यू मैच में ही RR पर बरपाया कहर

‘लंग्स फेल हुए, वेंटिलेटर पर रहे…’ मजबूरी थी या लापरवाही? जानें क्यों राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ने तोड़ा IPL प्रोटोकॉल!

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए करेंगे डेब्यू, BCCI इस T20i सीरीज में उतारने की तैयारी में, क्या टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?

CSK vs KKR: क्या आज CSK में नजर आएंगे धोनी? प्रैक्टिस नेट्स में हुई वापसी, जानें कोलकाता के खिलाफ प्लेइंग 11!