क्रिकेट

KKR Retention For IPL 2025: श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने किया रिलीज, रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा कीमत में किया रिटेन

KKR Retention For IPL 2025: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया है।
2 min read
KKR

KKR Retention For IPL 2025: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया है। रिंकू सिंह टीम के पहले रिटेंशन है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपए दिए हैं तो वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को 12-12 करोड़ में रिटेन किया गया है। इसके अलावा केकेआर ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी, रिटेन किए हैं। हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को 4-4 करोड़ में फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।

IPL 2024 के लिए KKR की पूरी टीम

नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क , अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन और साकिब हुसैन।

IPL 2025 रिटेंशन के नियम

आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।

Updated on:
31 Oct 2024 07:13 pm
Published on:
31 Oct 2024 07:13 pm