2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK Retention for IPL 2025: धोनी नहीं हैं चेन्नई के पहले च्वाइस, गायकवाड़ को 18 करोड़ में CSK ने किया रिटेन

CSK Retention for IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड को 18 करोड़ में रिटेन किया है तो मथिशा पथिराना, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा भी रिटेन किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 31 Oct 2024, 6:18 PM IST

CSK

CSK 2025 Retention: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम एमएस धोनी का है, जिनके खेलने पर कई सवाल थे लेकिन रिटेंशन ने यह साफ कर दिया है कि धोनी एक और सीजन खेलेंगे। हालांकि धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है और उन्हेंन सिर्फ 4 करोड़ दिए गए हैं। टीम ने ऋतुराज गायकवाड को 18 करोड़ में रिटेन किया है तो मथिशा पथिराना, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा भी रिटेन किए गए हैं।

IPL 2024 के लिए CSK की पूरी टीम

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल , मुकेश चौधरी, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान और अविनाश राव अरावली।

IPL 2025 रिटेंशन के नियम

आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढ़ें: बुमराह पर मुंबई ने लुटाए सबसे ज्यादा पैसे, सूर्या और रोहित शर्मा भी हुए रिटेन