
Mumbai Indians Retention: मुंबई इंडियंस पिछले सीजन आखिरी स्थान पर रही थी लेकिन उन्होंने अपनी कोर टीम को बनाए रखा है और 5 खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। ईशान किशन को मुंबई ने रिटेन नहीं किया है लेकिन उन्हें ऑक्शन में खरीद सकते हैं। मुंबई ने रिटेंशन के साथ अपने कप्तान का भी ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस के नए सीजन के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे।
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी और ल्यूक वुड।
रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पंड्या
जसप्रीत बुमराह
तिलक वर्मा
आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सूची जमा करने की समयसीमा 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो गई। एक टीम बड़ी नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं और दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की जो न्यूनतम राशि निर्धारित की है, वो कुछ इस प्रकार है - पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़। हालांकि टीम रिटेन खिलाड़ियों को इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र है।
Updated on:
31 Oct 2024, 5:58 PM IST
Published on:
31 Oct 2024, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.