2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hong Kong Sixes Rule: 6 छक्के मारते ही बल्लेबाज को कर दिया जाएगा रिटायर, सिर्फ इस मैदान पर लागू होगा ये नियम

Interesting Cricket Rule: 1 नवंबर से 3 नवंबर के बीच हांगकांग के मांगकोक में बने मिसन रोड ग्राउंग पर खेले जाने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के नियम दूसरे क्रिकेट टूर्नामेंट के नियमों से भी ज्यादा रोमांचक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2024, 2:52 PM IST

Hong KOng SIxes Rule

Hong Kong Sixes Rule: क्या आप जानते हैं क्रिकेट जगत में एक ऐसा भी टूर्नामेंट खेला जाता है, जिसके नियम इतने रोमांचक हैं कि फैंस सालों तक इस टू्र्नामेंट का इंतजार करते हैं। 2018 के बाद से यह टूर्नामेंट फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। हांगकांग सिक्सेस के नाम से खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर तक मांगकोक के मिसन रोड ग्राउंग में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इस बार 12 टीमें भाग ले रही हैं। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें भाग नहीं ले रही हैं, जबकि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, नेपाल, ओमान, हांगकांग, यूएई और डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका खिताब के लिए इस बार मैदान पर उतरेंगी।

हांगकांग सिक्सेस के नियम

हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट एक अनोखा और फटाफट क्रिकेट का नया प्रारूप है, जिसमें पारंपरिक क्रिकेट के मुकाबले कुछ अगल और रोमांचक नियम हैं। प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक मैच 5 ओवर प्रति पारी का होता है। इसके अलावा टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रत्येक ओवर 8 गेंदों का होता है। विकेटकीपर को छोड़कर, फील्डिंग टीम के प्रत्येक सदस्य को 1-1 ओवर गेंदबाजी करनी होती है। वाइड और नो-बॉल के लिए दो रन दिए जाते हैं।

हांगकांग सिक्सेस में बल्लेबाजों के लिए नियम

इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए एक ऐसा नियम बनाया गया है, जो काफी अलग है। अगर 5 विकेट 5 ओवर से पहले गिर जाते हैं, तो अंतिम बचा हुआ बल्लेबाज बल्लेबाजी करेगा और पांचवां बल्लेबाज रनर के रूप में काम करेगा। एक रन लेने की स्थिति में भी आखिरी बल्लेबाज ही स्ट्राइक पर रहेगा। पारी तब समाप्त होती है जब छठा विकेट गिर जाता है या ओवर खत्म हो जाते हैं। बल्लेबाजों को 31 रन पर रिटायर होना पड़ता है, लेकिन वे तब वापस आ सकते हैं जब सभी अन्य बल्लेबाज आउट हो जाएं या रिटायर हो जाएं। यानी अगर किसी बल्लेबाज ने लगातार 6 छक्के मार दिए तो वह रिटायर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत में फूटेंगे पटाखे और पाकिस्तान में टीवी? क्या होगा जब भारत-पाक होंगे आमने सामने