क्रिकेट

सुनील नरेन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, मात्र 23 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

T20 blast: नरेन की इस तूफानी पारी की मदद से सरे ने हेम्पशायर को 229 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। नरेन के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सैम करन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।

2 min read
नरेन ने सरे की ओर से खेलते हुए हेम्पशायर के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

Sunil Narine T20 blast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इंग्लैंड में चल रहे टी20 ब्लास्ट में भी अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। नरेन ने सरे की ओर से खेलते हुए हेम्पशायर के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। इस मैच में नरेन ने 226.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 5 चौके और 4 सिक्स की मदद से 52 रन ठोके।

नरेन की इस तूफानी पारी की मदद से सरे ने हेम्पशायर को 229 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। नरेन के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले सैम करन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। करन ने 38 गेंदों पर पांच चौके और पांच सिक्स की मदद से 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान करन का स्ट्राइक रेट 181.58 का रहा। उनका साथ दायें हाथ के बल्लेबाज विल जैक्स ने दिया। जेक्स ने 36 गेंदों पर चार चौके और पांच सिक्स की मददा से 64 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 131 रनों की साझेदारी की।

इनके अलावा सरे के लिए लॉरी इवांस 25 और मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड ने 7 गेंदों पर 12 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे। जेसन रॉय 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में हेम्पशायर की टीम 8.5 ओवर में मात्र 156 रन ही बना सकी और यह मैच 72 रन से हार गई।

हेम्पशायर के लिए जेम्स फुल्लर ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनके अलावा बेन मैकडरमोट ने 12 गेंद पर 29 और टॉम प्रेस्ट ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की। इस मैच में सैम करन ने चार ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। उनके अलावा रीस टॉपले वे 40 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं डेनियल वोरल, सुनील नरेन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया।

Published on:
04 Jun 2022 10:52 am
Also Read
View All