26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

152 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के बावजूद केएल राहुल की वजह से हारी DC! अश्विन ने बताई उनकी गलती

R Ashwin on KL Rahul: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने 265 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स को हराया। केएल राहुल के 152 रन के बावजूद DC को हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
Delhi Capitals vs Punjab Kings

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- IANS)

DC vs PBKS IPL 2026, KL Rahul 152 Runs: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को दो पड़ोसी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां पंजाब किंग्स ने 265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले आईपीएल इतिहास में इतना बड़ा लक्ष्य कभी हासिल नहीं किया गया था, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

राहुल ने खेली ऐतिहासिक पारी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरू से अंत तक नाबाद रहते हुए 152 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 16 चौके शामिल थे। ये आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। इसके अलावा नीतीश राणा ने 44 गेंदों पर 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

हालांकि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद दिल्ली की टीम मैच नहीं बचा सकी। पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। पंजाब ने यह लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की हार में कई गलतियां भी सामने आईं। करुण नायर ने एक आसान कैच छोड़ा, जबकि फील्डिंग में भी टीम कमजोर नजर आई। इस मैच को लेकर दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि केएल राहुल की वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। अश्विन के अनुसार, राहुल 20 ओवर तक कड़ी गर्मी में बल्लेबाजी करने के बाद थक गए थे और उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की। इसके चलते टीम को फील्डिंग में बदलाव करना पड़ा। बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग करने वाले ट्रिस्टन स्टब्स को विकेटकीपिंग करनी पड़ी, जबकि करुण नायर को उनकी जगह लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग करनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने कई कैच छोड़े, जिसका असर सीधे तौर पर मैच के नतीजे पर पड़ा।