26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस पिच पर रबाडा-सिराज ने ढाया कहर, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली दमदार पारी, अंत तक नहीं हुए आउट

CSK vs GT, IPL 2026 MA Chidambaram Stadium: आईपीएल 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 159 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ की 74 रन की नाबाद पारी ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
Ruturaj gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- IANS)

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और संजू सैमसन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उर्विल पटेल, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। 37 रन पर सीएसके के चार बल्लेबाज आउट हो चुके थे।

अंत तक जमे रहे गायकवाड़

इसके बाद शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया। हालांकि दुबे, अरशद खान की गेंद पर 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए। एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर ऋतुराज गायकवाड़ टिके रहे। गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 54 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई 150 के पार पहुंच सकी। अंत में कार्तिक शर्मा और जेमी ओवरटन ने भी उनका अच्छा साथ दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 22 रन दिए, जबकि कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। अरशद खान ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने अपने एक ओवर में 21 रन खर्च कर दिए।

गुजरात से आगे है चेन्नई

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने पिछले चार में से दो ही मैच जीते हैं और वह सातवें स्थान पर मौजूद है।