26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद की जमकर कुटाई कर रहे थे वैभव सूर्यवंशी, तभी ईशान किशा ने दी चेतावनी, कहा – बस कर, मुझे पता हैं तुम्हारे सारे राज़

ईशान किशन ने कहा, “मैं वैभव के टैलेंट को अच्छी तरह जानता हूं। उसका विकेट हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुआ। अगर वो अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो राजस्थान आसानी से 250-260 रन बना लेता। मैंने उससे मजाक में कहा भी कि भाई, जब मेरी टीम के खिलाफ खेल रहा है तो थोड़ा रहम कर। मैं तुम्हारे सारे राज़ जानता हूं।"

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 26, 2026

IPL 2026

15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (photo - IANS)

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 36वां मुक़ाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 36 गेंदों पर शतक ठोक दिया।

यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक था। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली। जब सूर्यवंशी हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। तब उन्हें रोकने के लिए विकेटकीपर ईशान किशन ने एक तरकीब अपनाई। ईशान ने उन्हें चेतवानी देते हुए कहा कि उन्हें उनके सारे राज़ पता है। मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी दोनों बातें करते नजर आए। अब उस बातचीत का मजेदार किस्सा सामने आया है।

ईशान किशन ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “मैं वैभव के टैलेंट को अच्छी तरह जानता हूं। उसका विकेट हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुआ। अगर वो अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो राजस्थान आसानी से 250-260 रन बना लेता। मैंने उससे मजाक में कहा भी कि भाई, जब मेरी टीम के खिलाफ खेल रहा है तो थोड़ा रहम कर। मैं तुम्हारे सारे राज़ जानता हूं।"

ईशान ने आगे कहा, "कभी-कभी तो डर लगता है कि अगर ये लड़का और कुछ ओवर और खेल लेता तो स्कोरबोर्ड क्या दिखाता। 228 की जगह 258 बन सकता था। क्रिकेट में कमबैक बहुत जरूरी होता है। हमने उसे आउट करके थोड़ी वापसी की। बस यही बात मैंने उसे बताई।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह लड़का “एक पीढ़ी में एक बार आने वाला टैलेंट” है। कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, "वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं।"

वैभव के साहसिक और निडर बल्लेबाजी पर कैफ ने कहा, "उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे। पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में, सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे, और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया।"

कैफ ने कहा, "इस टीनएजर ने पैट कमिंस जैसी टॉप-क्वालिटी बॉलिंग के सामने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उसने पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर जोरदार छक्का मारा। वह एक निडर, टैलेंटेड खिलाड़ी है जो आईपीएल में ऐसे छा रहा है जैसे गली क्रिकेट खेल रहा हो।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "दो सीजन में दो शतक, दोनों में 250 से ज्यादा का स्ट्राइक-रेट। इससे आपको वैभव की मानसिकता के बारे में सब कुछ पता चलता है। उसे गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की कोई परवाह नहीं है। वह बस अटैक करता रहता है।"

कैफ ने आगे उन टेक्निकल खूबियों के बारे में बताया जो सूर्यवंशी को खास बनाती हैं। “वैभव एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने दस साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो। उसकी शुरू में लेंथ पहचानने की काबिलियत, क्रीज पर उसका बैलेंस और उसकी रॉ पावर, ये सब वर्ल्ड-क्लास हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण प्रतिभा है।

उन्होंने कहा, "अगर वह फिट रहता है, अपना फोकस बनाए रखता है, रनों के पीछे ऐसे ही जाता है तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 सालों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।" इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीयों में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। दिलचस्प बात ये है कि पिछला रिकॉर्ड भी उन्हीं का है, पिछले साल उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था।