क्रिकेट

KKR vs DC: कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दिल्ली ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव

KKR टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली ने दो बदलाव किए हैं। आकिब नबी को मुकेश कुमार की जगह मौका मिला है। वहीं, त्रिपुराणा विजय की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई है

2 min read
May 24, 2026
DC vs KKR मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026का आखिरी लीग मुक़ाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें हालात का पता है और विकेट भी अच्छा लग रहा है। यह क्रिकेट का खेल है और पिछले छह मुकाबलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम यहां भी अच्छा करना चाहते हैं। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "टॉस जीतने पर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम देखेंगे कि अगले सीजन में हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हमने उन मौकों को नहीं भुनाया जिनसे मैच का नतीजा बदल सकता था। हमें यह सीखकर आगे बढ़ना होगा। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।"

केकेआर 13 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। अगर राजस्थान रॉयल्स रविवार का पहला मैच गंवा देती है, तो केकेआर के पास प्लेऑफ का टिकट हासिल करने का शानदार मौका होगा, जिसके लिए केकेआर को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में सिर्फ एक ही टिकट शेष है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स (आरआर), पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच जंग जारी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी। 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।

Published on:
24 May 2026 07:34 pm
Also Read
View All