15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जब मेसी-रोनाल्डो कर सकते हैं तो रोहित-विराट क्‍यों नहीं’, मोहम्‍मद कैफ ने भारतीय स्टार प्लेयर्स पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

Virat Kohli Rohit Sharma compared with Lionel Messi Cristiano Ronaldo: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब लियोनेल मेसी और किस्टियानो रोनाल्‍डो करीब 40 के पास पहुंचकर ऐसा कर सकते हैं, तो भारत को रोहित-विराट से ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 15, 2026

Virat Kohli Rohit Sharma compared with Lionel Messi Cristiano Ronaldo

लियोनेल मेसी, किस्टियानो रोनाल्डो, रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटज्ञे सोर्स: IANS)

Virat Kohli Rohit Sharma compared with Lionel Messi Cristiano Ronaldo: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर हो रही जांच के बीच इन दोनों का बचाव किया है। उन्होंने बेहद तीखे अंदाज में कहा कि भारत का अनुभवी खिलाड़ियों की जगह सिर्फ इसलिए युवाओं को लाने पर जोर दिया जा रहा है, क्‍योंकि वे छक्के मार सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि किस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को देखों वह भी करीब 40 साल के हैं और अभी भी अपने देश के लिए शानदार खेल रहे हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि रोहित-विराट फिट हैं, तो हम उनकी उम्र के इतने पीछे क्यों पड़े हैं?

पहले वनडे में फ्लॉप होने के बाद छिड़ी बहस

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्‍य को लेकर बहस तब फिर से शुरू हुई, जब मंगलवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोनों स्‍टार प्‍लेयर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत की जीत में ये दोनों कोई खास योगदान नहीं दे पाए। रोहित ने सैम कुरेन की गेंद पर आउट होने से पहले 21 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर का शिकार बनने से पहले सिर्फ 5 रन बनाए।

'सफल टीमें युवा और अनुभव के बीच सही बैलेंस से बनती हैं'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैप ने क्रिकबज पर बातचीत में कहा कि सफल टीमें युवा और अनुभव के बीच सही बैलेंस की वजह से बनती हैं, न कि युवा खिलाड़ियों के जुनून पर। कैफ ने कहा कि एक गलत ट्रेंड चल पड़ा है। जहां मुख्य सिद्धांत अब युवाओं को को तरजीह देना है, क्योंकि वे छक्के मार रहे हैं। लेकिन, एक अच्छी और सफल टीम में युवा और अनुभवी दोनों का होना बेहद जरूरी है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से तुलना

कैफ ने फुटबॉल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से भी रोहित-विराट की तुलना की। उन्‍होंने सवाल किया कि अगर आप रोनाल्डो और मेसी को देखें, तो वे लगभग 40 साल के हैं और अभी भी अपने देश के लिए तेज गति से खेल रहे हैं। अगर वे फिट हैं और उनके पास स्किल सेट है, तो हम क्रिकेट में उम्र के इतने पीछे क्यों पड़े हुए हैं?

युवाओं के साथ-साथ अनुभव को महत्‍व देने की अपील

बता दें कि वनडे फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित पर दबाव बढ़ गया है। भारत के पूर्व कप्तान ने 2026 में सात वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है, जबकि यशस्वी जायसवाल ने अपने पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक लगाकर अपनी स्थिति मजबूत की है। जायसवाल के इंतजार में होने की वजह से भारत के लंबे समय के ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। इस वजह से कैफ ने सेलेक्टर्स से युवाओं के साथ-साथ अनुभव को भी महत्व देने की अपील की।