15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 2nd ODI Time: 2 घंटे बाद शुरू होगा भारत का दूसरा वनडे मैच, जानें भारत में कब देख सकेंगे लाइव

IND vs ENG 2nd ODI Time: मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बनाने के बाद अब भारत दूसरा वनडे मुकाबला कार्डिफ में खेलेगा। लेकिन, ये मुकाबला 2 घंटे बाद शुरू होगा। भारत में इसे कब से लाइव देखा जा सकेगा? आइये आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 15, 2026

IND vs ENG 2nd ODI Time

प्रैैक्टिस सेशन करती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs ENG 2nd ODI Time Change: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्‍टेडियम में इंग्‍लैंड टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 258 रन लगाए थे। टीम इंडिया ने कप्‍तान गिल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के शानदार अर्धशतकों के दम पर इंग्लैंड को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ये मुकाबला मंगलवार को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से खेला गया था, लेकिन दूसरे एकदिवसीय मुकाबले समय में बदलाावदेखने को मिल रहा है। आइये आपको भी बतातें हैं कि भारतीय फैंस इस मुकाबले को कब-कहां लाइव देख सकेंगे।

इंग्‍लैंड बनाम भारत दूसरे वनडे को लाइव कहां देख सकते हैं?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप भारत में मोबाइल और लैपटॉप के माध्‍यम से जियोहॉटस्‍टार ऐप पर देख सकेंगे। इसके ब्रॉड कास्टिंग अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसलिए इस मुकाबले का टीवी पर लाइव प्रसारण आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख पाएंगे।

इंग्‍लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला गुरुवार 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में खेला जाना है। इससे पहले दोनों ही टीमें अभ्‍यास में जुटी हुई हैं।

इंग्‍लैंड बनाम भारत दूसरे वनडे भारत में कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्‍टन स्‍टेडियम में खेला गया था, जो कि भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ था। वहीं, दूसरा वनडे कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में भारतीय समयानुसार, शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

इंग्‍लैंड की टीम

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स और रेहान अहमद।